गैंगस्टर ड्रामा से लेकर पारिवारिक मनोरंजन तक बॉलीवुड एक्‍टर पंकज त्रिपाठी सभी में ट्रम्प कार्ड हैं। जमीन से उठ कर आए अभिनेता पंकज आज बॉलीवुड के आसमान पर राज करते हैं। उनके कई ऐसे किरदार हैं जिन्‍हें बार बार देखने पर भी मन नहीं भरता।

आज हम उनके 44वें जन्‍मदिन पर उनके द्वारा निभाये गए कुछ ऐसे किरदारों के बारें में बात करेगें जो आपको फिर से पकंज त्रिपाठी की एक्टिंग का फैन बना देगें।  

स्त्री-

इस फिल्‍म में पंकज त्रिपाठी अपने सबसे फनी अंदाज में दिखे, इस फिल्‍म में उनका किरदार बुद्धिमान लाइब्रेरियन और निवासी आत्मा विशेषज्ञ, रुद्र भैया के रूप में था। रुद्र भैया द्वारा बोले गए एक एक डायलॉग पर लोगों ने तालियां बरसाईं।

यहां देखें वीडियो-

बरेली की बर्फी-

अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म में पंकज त्रिपाठी की अदाकरी ने सबको कायल किया। पंकज ने कृति सनोन की पिता की भूमिका निभाई। इस फिल्‍म में भी उनकी कॉमेडी की टाइमिंग ने फैन्‍स के दिलों पर राज किया।

यहां देखें वीडियो-

मिर्जापुर

मिर्जापुर की बात हो और पंकज‍ त्रिपाठी उर्फ कालीन भैय्या का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। 2018 में आए मिर्जापुर सीजन 1 में पकंट त्रिपाठी का अदाकरी देख लोग उनके इस कदर दीवाने हुए कि उनका नाम ही किरदार के नाम पर रख दिया। इसमें पकंट त्रिपाठी एक गैंगस्‍टर के रोल में दिखे जो पूरे मिर्जापुर शहर पर राज करते हैं।

यहां देखें वीडियो-

न्यूटन

पंकज त्रिपाठी कलाकारों की विरासत के हैं, जो खुद को केवल अभिनेताओं के रूप में देखते हैं, सितारों के रूप में नहीं। पात्रों को चित्रित करना, अच्छा या बुरा, पंकज इतना दृढ़ विश्वास लाता है कि व्यक्ति को अब देखना मुश्किल है; सभी एक चरित्र है। एक ऐसी भूमिका जो दिमाग में आती है वह है फिल्म न्यूटन। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारी का किरदार निभाना, पंकज का चरित्र निंदक और चालाक का बेहतरीन नमूना है।  इस अदभुद अदाकरी ने यह साबित किया कि वह किसी किरदान में सबसे अच्‍छा कर सकते हैं।

यहां देखें वीडियो-

गैंग्‍स ऑफ वासेपुर-

गैंग्‍स ऑफ वासेपुर में सुल्‍तान की भमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी ने यह साबित कर दिया था कि वह बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनानें वाले हैं, सुल्‍तान नाम के उनके अदभुद किरदार इस फिल्‍म में काफी सराहा गया था।

यहां देखें वीडियो-

तो यह थे पकंज त्रिपाठी के 5 सबसे ज्‍यादा फैमस किरदार जिन्‍हें लोगों ने काफी सराहा है। उनके जन्‍मदिन पर हम कामना करते है कि वह एक्टिंग की दुनियां में आगे भी ऐसा ही करते रहें। अगर आपको भी उनका कोई किरदार बहुत पसंद है तो आप हमें कमेंट में करके बता सकते हैं।

यह भी जरूर पढ़े-सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग पेडलर के पिता ने आजतक रिपोर्टर को मारकर निकाला घर से बाहर यहां देखें वीडियो-