अगर आप काफी समय से एक प्रीमियम iPhone लेने का सोच रहे थे लेकिन कीमत देखकर रुक जाते थे, तो अब आपके लिए सही मौका आ चुका है। Apple का फ्लैगशिप iPhone 17 Pro Max इस समय ऐसी कीमत पर मिल रहा है, जो पहले के मुकाबले काफी कम है। खास बात ये है कि यह डील किसी बड़...

अगर आप काफी समय से एक प्रीमियम iPhone लेने का सोच रहे थे लेकिन कीमत देखकर रुक जाते थे, तो अब आपके लिए सही मौका आ चुका है। Apple का फ्लैगशिप iPhone 17 Pro Max इस समय ऐसी कीमत पर मिल रहा है, जो पहले के मुकाबले काफी कम है। खास बात ये है कि यह डील किसी बड़े ई-कॉमर्स सेल की नहीं, बल्कि क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto पर मिल रही है जहां आपको फोन मिनटों में डिलीवर भी हो सकता है।
iPhone 17 Pro Max (256GB) जिसे पहले ₹1,49,900 में लॉन्च किया गया था, अब लगभग ₹1,26,819 में मिल रहा है। यानी सीधे-सीधे ₹23,100 की कटौती। इतना ही नहीं, अगर आप सही बैंक ऑफर का इस्तेमाल करते हैं तो इसकी कीमत और भी कम होकर करीब ₹1,25,319 तक पहुंच सकती है।
हर कोई एक साथ ₹1 लाख से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहता, और यही बात Zepto समझता है। इसलिए यहां नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है। आप इस फोन को लगभग ₹20,470 प्रति महीने की EMI पर ले सकते हैं, बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के
इस डील की एक और खास बात है open-box delivery, यानी जब डिलीवरी बॉय आपके घर आएगा, तो आप उसी समय बॉक्स खोलकर फोन चेक कर सकते हैं। इससे आपको फेक या डैमेज प्रोडक्ट का कोई डर नहीं रहेगा जो आजकल ऑनलाइन शॉपिंग में एक बड़ा concern होता है।
Zepto का सबसे बड़ा फायदा है इसकी fast delivery service, जहां दूसरे प्लेटफॉर्म पर आपको 2–3 दिन इंतजार करना पड़ता है, वहीं यहां iPhone बहुत कम समय में आपके दरवाजे पर पहुंच सकता है। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का यह तरीका आजकल तेजी से पॉपुलर हो रहा है, क्योंकि लोगों को अब “instant gratification” चाहिए।
फिलहाल यह डील Deep Blue कलर और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल पर उपलब्ध है। इसलिए अगर आप किसी खास कलर या वेरिएंट का इंतजार कर रहे हैं, तो हो सकता है आपको ये ऑफर न मिले।
ऐसी डील्स हमेशा लिमिटेड टाइम के लिए होती हैं और स्टॉक भी जल्दी खत्म हो सकता है। इसलिए अगर आप सच में iPhone 17 Pro Max लेने का सोच रहे हैं, तो देरी करना नुकसानदायक हो सकता है।