Horoscope for today (Tuesday): विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.00, सूर्यास्त 06.24, ऋतु – ग्रीष्म मंगलवार, 11 अप्रैल को मेष राशि (Horoscope) के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि (Horoscope) के लोगों का आत्मव...
Horoscope for today (Tuesday): विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.00, सूर्यास्त 06.24, ऋतु – ग्रीष्म
मंगलवार, 11 अप्रैल को मेष राशि
(Horoscope) के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि
(Horoscope) के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, इस कारण तेजी से काम कर पाएंगे। तुला राशि
(Horoscope) के लोग नकारात्मक विचारों से बचें। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का
(Horoscope) और भविष्यफल।
[caption id="attachment_45406" align="alignnone" width="750"]

credit: google[/caption]
मेष - THE MOON
भविष्यफल (Horoscope): आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। दिन
वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
- करियर : करियर से जुड़ा बड़ा निर्णय लेने से पहले जिम्मेदारियों को समझें।
- लव : रिलेशनशिप से आप जो अपेक्षा रखते हैं, उसे पूरा करने के लिए और वक्त देने की आवश्यकता है। रिलेशनशिप स्थिर होने से पहले जरूरी बातों को समझना है।
- हेल्थ : सेहत में सुधार हो सकता है। फिर भी खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा।
- लकी कलर : पर्पल
- लकी नंबर : 3
[caption id="attachment_45408" align="alignnone" width="948"]
credit: google[/caption]
वृषभ - JUSTICE
भविष्यफल (Horoscope): आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य स्थल पर काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं।
- करियर : काम की जगह चल रही कंपटीशन की वजह से बेकार के विवाद होने की संभावना है।
- लव : पार्टनर की अपेक्षा आपकी अपेक्षा से अलग होने से एक-दूसरे के लिए नकारात्मकता हो सकती है।
- हेल्थ : सेहत में बदलाव करने के लिए जो आपने कदम उठाया है, वह सही है, केवल प्रयत्न जारी रखने होंगे।
- लकी कलर : पर्पल
- लकी नंबर : 1
[caption id="attachment_45414" align="alignnone" width="740"]
credit: google[/caption]
मिथुन - THE SUN
भविष्यफल (Horoscope): आज के दिन काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा।
प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
- करियर : काम से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाने के लिए अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाना आवश्यक होगा।
- लव : अभी किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो सकता है, लेकिन ये व्यक्ति आपका पार्टनर नहीं होगा। इसलिए इसे रिलेशनशिप में तब्दील करना है या नहीं, ये ठीक से तय करें।
- हेल्थ : सेहत में अपेक्षा के अनुसार बदलाव नजर आएगा। फिर भी पुरानी बीमारी के कारण चिंता हो सकती है।
- लकी कलर : लाल
- लकी नंबर : 7
[caption id="attachment_45416" align="alignnone" width="640"]
credit: google[/caption]
कर्क - KNIGHT OF SWORDS
भविष्यफल (Horoscope): आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति की संभावना है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।
- करियर : करियर संबंधी एक ही बात पर पूरी तरह से ध्यान दें और उसमें स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करें। बाकी के अवसर पर काम करना आगे संभव होगा।
- लव : आपके व्यवहार के कारण पार्टनर को चिंता न हो, इस बात का ध्यान रखें।
- हेल्थ : गैस की तकलीफ हो सकती है। मसालेदार और तले हुए पदार्थों का सेवन न करें।
- लकी कलर : ग्रे
- लकी नंबर : 2
[caption id="attachment_45418" align="alignnone" width="696"]
credit: google[/caption]
सिंह - FIVE OF SWORDS
भविष्यफल (Horoscope): आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।
- करियर : काम को किस प्रकार से बेहतर किया जा सकता है। ये मालूम होने के बाद भी आलस के कारण काम करना संभव नहीं होगा।
- लव : पार्टनर की अपेक्षा को पूरा करते समय खुद के नियम और उसूलों में कोई बदलाव न करें।
- हेल्थ : पैर संबंधी तकलीफ हो सकती है, जो कुछ दिनों में ठीक होगी।
- लकी कलर : सफेद
- लकी नंबर : 4
[caption id="attachment_45420" align="alignnone" width="696"]
credit: google[/caption]
कन्या - THREE OF CUPS
भविष्यफल (Horoscope): आज का दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
- करियर : उच्च शिक्षा के लिए निर्णय की वजह से जल्दी प्रगति और फायदा प्राप्त हो सकता है।
- लव : विवाह से जुड़ी बातों में आपके विचार बदलते नजर आएंगे, इस कारण किसी व्यक्ति के द्वारा सुझाए गए रिश्ते पर ध्यान देना होगा।
- हेल्थ : लो बीपी और शुगर की वजह से कमजोरी हो सकती है।
- लकी कलर : नीला
- लकी नंबर : 5
[caption id="attachment_45422" align="alignnone" width="696"]
credit: google[/caption]
तुला - NINE OF CUPS
भविष्यफल (Horoscope): आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।
- करियर : जिस कार्य क्षेत्र में आप काम करना चाहते हैं, उससे संबंधित और जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता है।
- लव : आपके द्वारा बोली गई बात के कारण पार्टनर को तकलीफ हो सकती है।
- हेल्थ : योगाभ्यास और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का अंग बनाने की कोशिश करें।
- लकी कलर : ऑरेंज
- लकी नंबर : 6
[caption id="attachment_45423" align="alignnone" width="696"]
credit: google[/caption]
वृश्चिक - ACE OF CUPS
भविष्यफल (Horoscope): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काफी प्रसन्न रहेंगे और भव्यता व सभ्यता पर जोर रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है।
धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।
- करियर : अपने काम को गंभीरता से न लेने की वजह से अपेक्षित सफलता प्राप्त करना संभव नहीं है। सही बातों को महत्व देना सीखें।
- लव : पार्टनर खुद होकर आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयत्न करेंगे।
- हेल्थ : जिन लोगों को शुगर संबंधी तकलीफ है, उन्हें सेहत का खास ध्यान रखना होगा।
- लकी कलर : लाल
- लकी नंबर : 4
[caption id="attachment_45424" align="alignnone" width="696"]
credit: google[/caption]
धनु - FOUR OF PENTACLES
भविष्यफल (Horoscope): आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।
- करियर : विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
- लव : पार्टनर के साथ उत्पन्न हो रहे विवाद परिवार के लोगों के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं।
- हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव के कारण सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है।
- लकी कलर : सफेद
- लकी नंबर : 8
[caption id="attachment_45425" align="alignnone" width="696"]
credit: google[/caption]
मकर - NINE OF WANDS
भविष्यफल (Horoscope): आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।
- करियर : काम की जगह आ रहे बदलाव से न डरें। अपनी स्किल्स को ध्यान में रखकर काम जारी रखें।
- लव : आपको सही पार्टनर मिला है। पिछले बुरे अनुभवों की वजह से रिलेशनशिप को नकारात्मक तरीके से न देखें।
- हेल्थ : तनाव के कारण माइग्रेन हो सकता है।
- लकी कलर : हरा
- लकी नंबर : 9
[caption id="attachment_45426" align="alignnone" width="731"]
credit: google[/caption]
कुंभ - THE EMPEROR
भविष्यफल (Horoscope): आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।
- करियर : काम के विस्तार से पहले मार्केटिंग से जुड़ी बातों को सीखें।
- लव : पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों की वजह से खुद के लिए नाराजगी हो सकती है।
- हेल्थ : जीवन शैली को सुधारने की आवश्यकता है, तभी सेहत में बदलाव आएगा।
- लकी कलर : गुलाबी
- लकी नंबर : 1
[caption id="attachment_45427" align="alignnone" width="711"]
credit: google[/caption]
मीन - FIVE OF PENTACLES
भविष्यफल (Horoscope): आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।
- करियर : जिन लोगों ने काम संबंधी बातों के लिए आप पर विश्वास दिखाया है, उनकी अपेक्षा को ध्यान में रखते हुए काम करने की आवश्यकता है।
- लव : आपके द्वारा की गई गलतियों का असर पार्टनर पर भी नजर आएगा।
- हेल्थ : सेहत से जुड़ी बातों में समझौता न करें। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी है।
- लकी कलर : सफेद
- लकी नंबर : 7
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि stackumbrella.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।