नई दिल्ली। एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) सामने आने के बाद कई बड़े और चौंकाने वाले खलासे हो रहे हैं। 2019 में जेल के भीतर खुदकुशी करने वाले एपस्टीन को लेकर अब एक और खुलासा हुआ है. कहा जा रहा है कि वह अपने डीएनए के जरिए सुपर रेस शुरू करना चाहता था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपस्टीन न्यू मेक्सिको में अपने बड़े फार्महाउस (Ranch) में महिलाओं को प्रेग्नेंट करना चाहता था। वह ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को गर्भवती करना चाहता थ, ताकि बड़ी संख्या में उसके बच्चे पैदा हो सके। वह एक साथ 20 महिलाओं को प्रेग्नेंट करना चाहता था, ताकि उसके डीएनए से इंसानों की एक सुपर रेस शुरू हो सके। इसे लेकर उसने कई वैज्ञानिकों से सलाह-मशवरा भी किया था।
खतरनाक थी सोच
एपस्टीन की यह सोच ट्रांसह्यूमनिज्म से जुड़ी बताई जाती है। यह एक ऐसा विचार है जिसमें टेक्नोलॉजी, जेनेटिक बदलाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए इंसानों की ताकत बढ़ाने की बात होती है। आलोचकों का कहना है कि इस तरह की सोच यूजीनिक्स जैसी है, जिसमें चुनिंदा लोगों के जरिए इंसानी नस्ल को ‘बेहतर’ बनाने की बात की जाती थी। इसी सोच का इस्तेमाल बाद में नाजियों ने भी किया था।

क्या था एपस्टीन (Epstein) का बेबी रैंच प्लान?
एपस्टीन न्यू मेक्सिको के अपने रैंच को प्रजनन केंद्र में बदलना चाहता था। वह चाहता था कि उसके सीमेन से उसी की तरह हाई IQ और बेहतर जीन वाले बच्चे पैदा हों। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपस्टीन बार-बार यह दावा करता था कि वह अपनी ही सीमेन से अधिक से अधिक महिलाओं को गर्भवती करना चाहता था।
2000 के शुरुआती सालों में एपस्टीन ने वैज्ञानिकों और बिजनेस से जुड़े लोगों से कहा कि वह सांता फे के पास अपने बड़े रैंच को इस योजना का केंद्र बनाना चाहता है।
Read Also- एपस्टीन फाइल्स का अमेरिका से यूरोप तक असर, 10 देशों में इस्तीफे
जांच रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपस्टीन महिलाओं को रैंच पर लाने, उन्हें वहीं रहने और गर्भधारण को लेकर बातें करने में दिलचस्पी दिखाता था। हालांकि, इस बेबी रैंच योजना के वास्तविक रूप से लागू होने के ठोस सबूत कभी पूरी तरह सामने नहीं आए।
यूरोप में एपस्टीन (Epstein Files) सुनामी: ब्रिटेन-नॉर्वे के शाही परिवार निशाने पर
एपस्टीन खुलासे के बाद सबसे ज्यादा हड़कंप यूरोप में है। करीब 10 देशों में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा ब्रिटेन में 3 अधिकारियों को पद छोड़ना पड़ा। पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन, सलाहकार एडम पेरी और पीएम कीर स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने इस्तीफा दिया। स्लोवाकिया में पूर्व विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीरोस्लाव लाइचाक ने 300 से अधिक ईमेल और आपत्तिजनक चैट सामने आने पर इस्तीफा दिया।
स्वीडन की सीनियर डिप्लोमेट जोआना रुबिनस्टीन ने पद छोड़ा। नॉर्वे की राजदूत मोना जूल, अमेरिका में लेबर मिनिस्टर एलेक्स एकोस्टा और MIT लैब प्रमुख जोइची इतो ने इस्तीफा दिया।
शर्मिंदगी के कारण सरकारों ने दिए जांच के आदेश
- एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) कई देशों की सरकारों के लिए कूटनीतिक और राजनीतिक शर्मिंदगी का कारण बन गईं।
- ब्रिटिश पीएम स्टार्मर को माफी मांगनी पड़ी, जबकि प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ ब्रिटिश पुलिस ने नई फाइलों के आधार पर ‘फ्रेश रिव्यू’ शुरू किया।
- नॉर्वे में राजदूत मोना जुएल को निलंबित किया गया और पूर्व पीएम थोरबजॉर्न जगलैंड के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच शुरू हुई। सीनियर डिप्लोमेट तेर्झे रोड-लार्सन पर भी जांच चल रही है।
- फ्रांस में पूर्व मंत्री जैक लैंग को आधिकारिक समन जारी हुआ। पोलैंड, लातविया और तुर्किये ने मानव तस्करी के साथ आधिकारिक साठगांठ की जांच के लिए स्पेशल टीमें बनाईं।
Read Also- तनाव से चाहिए है छुटकारा तो अपनाएं ये उपाय, इन चीजों से करें तौबा
गेट्स से लेकर पूर्व इजराइली PM तक को अफसोस
- कुछ बड़े नाम सामने आने के बाद उन्हें और उनके परिवारों को सार्वजनिक रूप से माफी या अफसोस जताना पड़ा।
- नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट के ईमेल और संवाद सामने आने पर राजशाही स्तर की संस्थागत समीक्षा हुई और उन्होंने सार्वजनिक माफी मांगी।
- माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एपस्टीन से मुलाकातों और संवाद पर अफसोस जताया तथा फाउंडेशन के बोर्ड से इस्तीफा दिया।
- इजराइल के पूर्व पीएम एहुद बराक का नाम न्यूयॉर्क में एपस्टीन के अपार्टमेंट में ठहरने और बैठकों के रिकॉर्ड में आया, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी।
एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) में 38 हजार बार ट्रम्प (Trump) का नाम
एपस्टीन फाइल्स में ट्रम्प का नाम 38 हजार से अधिक बार दर्ज है। रिकॉर्ड में 1990 के दशक में एपस्टीन के निजी विमान से 7-8 यात्राओं का जिक्र है। ट्रम्प के मार-ए-लागो क्लब की गेस्ट लिस्ट में भी शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि यौन शोषण का नेटवर्क अमेरिका तक सीमित नहीं था। एपस्टीन ने संगठित ट्रैफिकिंग नेटवर्क बनाया। अब तक 15 देशों के रईसों, नेताओं और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के नाम सामने आए हैं।

