Delhi MCD: दिल्ली नगर निगम में चुनाव के दो महीनों के बाद दिल्ली को नया मेयर मिला है।आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने बड़ी जीत दर्ज करी है।

दिल्ली नगर निगम को उसका नया मेयर दो महीनों के लंबे इंतजार के बाद मिल गया है। आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। शैली ओबेरॉय को कुल 150 वोट मिले। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को मात दी है। मेयर के चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी को 116 वोट मिले हैं|

लेकिन भाजपा के पार्षद, और मनोनीत विधायक मिलाकर कुल संख्या 113 ही वोट होते हैं। कॉंग्रेस ने वोटिंग का बहिष्कार किया,लेकिन कॉंग्रेस की 9 प्रत्याशी में से 1 प्रत्याशी ने वोटिंग में हिस्सा भी लिया।

Delhi MCD
Source – Google

शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड संख्या 86 से पार्षद चुनी गई। 39 वर्ष की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं, उन्होंने पीएचडी तक पढ़ाई करी है। वह पहली बार पार्षद चुनी गई है, शैली ओबेरॉय ने 269 वोटों से चुनाव जीता। उन्होंने वार्ड 86 से भाजपा की प्रत्याशी दीपाली कपूर को हराया था।

Delhi MCD: मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा पर साधा निशाना

Delhi MCD
Source – Google

Delhi MCD: बुधवार दोपहर करीब 2 बजे से मतगणना की शुरुआत हुई। करीब 11 बजे से वोटिंग की शुरुआत हुई, जो करीबन 2 घंटे तक चली। मेयर चुनाव में 241 पार्षद, 14 मनोनीत विधायक और 10 मनोनीत सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। AAP के नेता मुकेश गोयल ने मेयर चुनाव में समय को बचाने के लिए दो बूथ में वोटिंग शुरू करने के लिए आग्रह किया गया था और उसे स्वीकार भी कर लिया गया।

इस जीत के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम ने ट्वीट किया, उन्होंने कहा की गुंडे हार गए और जनता जीत गयी|दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार| AAP की पहली मेयर शैली ओबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई|

मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर भाजपा पर साधा निशाना

Delhi MCD: गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। शैली ओबरॉय के मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को दी बधाई|

250 सीटों पर दिसंबर 2022 में हुए थे मतदान

Delhi MCD: बता दें की बीते साल 4 दिसबंर 2022 को दिल्ली एमसीडी की 250 सीटों पर मतदान हुआ था, और सात दिसंबर को नतीजे भी आ गए थे। जिसमें आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला। 250 सीटों में से 134 पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों पर सिमट गई. मेयर चुनाव के लिए इससे पहले 6 जनवरी , 24 जनवरी और 6 फरवरी को बैठकें हुई थीं।

Delhi MCD
Source – Google

लेकिन फिर भी आदमी पार्टी की नेता और विधायक आतिशी ने कहा था कि पार्टी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एमसीडी की बैठक कराने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़े: भोपाल- मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, मंगलवार को भोपाल के बंसल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया ।

Delhi MCD
Source – Google

इसके साथ ही डिप्टी मेयर पद के लिए AAP से आले मोहम्मद इकबाल और BJP से कमल बागड़ी उम्मीदवार थे। वहीं स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद के लिए AAP से आमिल मलिक, सारिका चौधरी,मोहिनी जीनवाल और रमिंदर कौर और BJP से कमलजीत सहरावत, गजेंद्र दराल और पंकज लूथरा उम्मीदवार थे।

ये भी पढ़े: आज पेश होगा यूपी का बजट, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी…पढ़ें पूरी खबर