हाल ही में पत्रकारिता जगत से आई एक दुखद खबर ने सबको हैरान कर दिया। जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना ने शुक्रवार को कोरेाना  संक्रमण से लड़ते हुए अपनी जान गवां दी। इस खबर की पुष्टि  जी न्यूज़ के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से की।

ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए, वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने लिखा, “दोस्तों, यह बहुत दुखद समाचार है। प्रसिद्ध टीवी समाचार एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।”

सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने जताया दुख-

दिवगंत पत्रकार लोकप्रिय चैनल आज तक में ‘ताल ठोक के’ एक बहस कार्यक्रम की मेजबानी से काफी चर्चाओं में आए थे। सरदाना ने ज़ी न्यूज़ को 2017 में आजतक के लिए छोडा और तब से वह डिबेट शो ‘दंगल’ की मेजबानी कर रहे थे।

यह भी जरूर पढ़ें-Irrfan Khan Death Anniversary: इन 11 बेहतरीन डायलॉग्स की वजह से हमेशा दिलों में जिंदा रहेगें इरफान खान