• Latest
  • Trending
  • All

संत नगर की गलियों में संक्रमण मचा रहा तांडव, 3 लाख की आबादी को सरकार एक शासकीय कोविड अस्पताल तक न दे पाई

November 25, 2022
मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना

मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना पर आया बड़ा अपडेट… 13 मई 2026 को आएगी 36वीं किस्त.. जाने किसे मिलेगा पैसा?

May 10, 2026
CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

May 10, 2026
RRB Section Controller CBAT 2026

RRB Section Controller CBAT 2026 सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पर आई बड़ी खबर.. तुरंत चेक करें नया अपडेट!

May 10, 2026
Vijay Thalapathy

CM बने Vijay Thalapathy के शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी और बच्चे गायब पर Trisha Krishnan की मौजूदगी ने मचाया बवाल!!

May 10, 2026
Health Tips

Health Tips: चिया सीड्स के साथ नींबू पानी पीना सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद, जानें रोजाना पीने मिलते हैं फायदे

May 10, 2026
Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar ने The Royals 2 को कहा अलविदा!! ईशान खट्टर के साथ टूटी जोड़ी… ट्रोलिंग को बताया शो छोड़ने का कारण!

May 10, 2026
Tamarind Plant

Tamarind Plant: घर पर इमली का पौधा लगाने से बढ़ने लगती हैं परेशानियां, जानें क्यों भूलकर भी न लगाएं इसे?

May 10, 2026
Surya Gochar

Surya Gochar : सूर्य के राशि बदलने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में आएगा उछाल, जानें?

May 10, 2026
TamilNadu CM

TamilNadu के नए मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ के बाद पहला आदेश 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना का

May 10, 2026
NDA SSB Registration 2026

NDA SSB Registration 2026 दो सप्ताह में कर लें पूरा वरना टूट जाएगा मिलिट्री में भर्ती का सपना.. जाने डेडलाइन और पूरी प्रक्रिया!

May 10, 2026
BLACKPINK Lisa

BLACKPINK Lisa ने रचा इतिहास!! FIFA World Cup 2026 में पहली बार K-POP स्टार करेगी धमाका!

May 10, 2026
मदर्स डे

मदर्स डे 2026: इतिहास क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है?

May 10, 2026
Sunday, May 10, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

संत नगर की गलियों में संक्रमण मचा रहा तांडव, 3 लाख की आबादी को सरकार एक शासकीय कोविड अस्पताल तक न दे पाई

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in Top News
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

संत हिरदाराम नगर में इन दिनों कोविड का जबरदस्त आतंक है। दरअसल यहां कई क्षेत्रों में घर बहुत नजदीक और छोटे हैं। कई जगह तो 450 वर्ग फीट के मकान में 7 से 8 लोग तक रह रहे हैं ऐसे में कई बार सोशल डिस्टेंस मेंटेन कर पाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में संत हिरदाराम नगर में पिछले 3 सप्ताह से  संक्रमण अपने चरम पर है। वहीं इस बार कई युवाओं को भी संक्रमण की चपेट में आने के बाद अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। इसके बावजूद भी यहां स्थित एक मात्र सरकारी अस्पताल सिविल हॉस्पिटल बैरागढ़ को कोविड सेंटर बनाने में सरकार की कोई रुचि नहीं दिख रही है।

विधायक के बाद सांसद ने भी लिखा कलेक्टर को पत्र, लेकिन प्रशासन मौन :
सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा देने के लिए शुक्रवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने तल्ख लहजे में कलेक्टर अविनाश लवानिया को खत लिखा था। इसके पहले भी वे अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू करवाने को लेकर हर संभव प्रयास कर चुके हैं। लेकिन उनके प्रयासों को सफलता नहीं मिली। इससे निराश होकर उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम जारी करते हुए 10 तारीख तक अस्पताल में सारी सुविधाएं शुरू करवाने की बात कही है। अन्यथा विधायक ने स्थानीय रहवासियों के साथ अस्पताल परिसर में धरना देने की बात कही है।

RelatedPosts

मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना

मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना पर आया बड़ा अपडेट… 13 मई 2026 को आएगी 36वीं किस्त.. जाने किसे मिलेगा पैसा?

May 10, 2026
CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

CBSE 12th Result 2026 LIVE Updates: कॉपी जांच में री-चेकिंग के बीच रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा संकेत, जानें कब आएगा Class 12 परिणाम

May 10, 2026
Vijay Thalapathy

CM बने Vijay Thalapathy के शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी और बच्चे गायब पर Trisha Krishnan की मौजूदगी ने मचाया बवाल!!

May 10, 2026
TamilNadu CM

TamilNadu के नए मुख्यमंत्री बने विजय, शपथ के बाद पहला आदेश 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना का

May 10, 2026


वहीं भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ने विधायक के बाद कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया को एक पत्र जारी कर कहा है कि बैरागढ़ स्थित सिविल अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया जाए। 
संत नगर में कोविड संक्रमण चरम पर  होने के कारण कई लोगों को समय पर सही इलाज नहीं मिला है। जिसके कारण लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।जबकि बैरागढ़ सिविल अस्पताल में वेंटीलेटर और आईसीयू सहित सभी सुविधाएं हैं। केवल ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल कोविड सेंटर नहीं बन पा रहा है। 

दर दर भटके पर मां को नहीं मिला इलाज, रास्ते में ही तोड़ दिया दम :
गत दिनों संत हिरदाराम नगर निवासी प्रकाश छतवानी अपनी बीमार मां लक्ष्मी छतवानी का इलाज करवाने के लिए कई अस्पतालों का चक्कर लगाते रहे, लेकिन अस्पतालों में जगह न होने की बात कहते हुए उन्हें भर्ती नहीं किया गया। जिसके कारण उनका रास्ते में ही दुखद निधन हो गया।  इसके बाद भी संत नगर में रोजाना कोई न कोई युवा और अन्य व्यक्ति सुविधाओं के अभाव में अपनी जान से हाथ धो रहा है। जिनमें से ज्यादातर युवा हैं। इसके बावजूद भी सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन देने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है।

संत नगर का शमशान बयान कर रहा क्षेत्र की हकीकत :

(बैरागढ़ शमशान घाट पर गत दिनों 5 ट्रक लकड़ीअंतिम संस्कार के लिए भेजी गई, जो क्षेत्र की भयानक तस्वीर को बयां करने के लिए काफी है)

संत हिरदाराम नगर की हकीकत यहां का शमशान घाट बयां कर रहा। वैसे तो औसतन यहां 2 दिन में एक शव पहुंचता है। लेकिन पिछले 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां 20 से 29 अप्रैल के बीच 151 से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार हुआ है। यहां बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद 19 अप्रैल को यहां के शमशान पर भी कोविड संक्रमित बॉडी जलाने की अनुमति शासन ने जारी की थी। वैसे यदि पिछले साल अप्रैल की बात की जाए तो यहां केवल 20 अंतिम संस्कार ही हुए थे। अंतिम संस्कार में अचानक हुई ये वृद्धि पिछले 70 सालों में सर्वाधिक है।

ADVERTISEMENT
Previous Post

वरिष्‍ठ पत्रकार रोहित सरदाना का कोरेाना से निधन, संवेदनाओं से भरा सोशल मीडिया-

Next Post

ब्रेकिंग न्‍यूज: खेल जगत से आयी बुरी खबर, शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरेाना से निधन-

Next Post

ब्रेकिंग न्‍यूज: खेल जगत से आयी बुरी खबर, शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरेाना से निधन-

लोगों को तड़पते देखा तो भोपाल के जावेद ने ऑटो को ही बना दिया एंबुलेंस

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.