हाल ही में बॉलीवुड से आयी एक और चौंकाने वाली खबर ने सबको दुखी और निशब्द कर दिया है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली है। बसरा ने गुरुवार को धर्मशाला के मैक्लॉडगंज में एफसी गिबाडा रोड पर स्थित एक कैफे के पास आत्महत्या कर ली। उनके इस कठोर कदम के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ एक विदेशी प्रेमिका भी रहती थी। एसएसपी कांगड़ा, विमुक्त रंजन ने कहा कि फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा को धर्मशाला में एक निजी परिसर में पंखे से लटका पाया गया। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी जरूर पढ़े-सावधान: सर्दियों में ज्यादा चाय पीने से हो सकते हैं ये 5 साइड इफेक्ट्स















