मुंबई ड्रग-ऑन-क्रूज मामले में सनसनीखेज गिरफ्तारी के बाद फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 7 अक्‍टूबर तक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया गया है। आर्यन के साथ उनके साथी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी आर्यन के साथ हिरासत में रहेगें। मामले में पांच अन्य लोगों- नुपुर सतीजा, इश्मीत सिंह चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा और विक्रांत छोकर को भी गिरफ्तार किया गया है।

23 वर्षीय आर्यन को मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार तक ड्रग रोधी एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया। हैरानी की बात है कि आर्यन खान के माता-पिता शाहरुख और गौरी खान जमानत की सुनवाई में शामिल नहीं हुए।

आइए एक नजर डालते हैं कि मुंबई ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए गए लोग कौन हैं:

कौन हैं अरबाज मर्चेंट ?

अरबाज़ मर्चेंट, आर्यन खान और उनकी बहन सुहाना खान के काफी अच्‍छे दोस्‍त हैं और पेशे से एक्टर हैं। अरबाज़ की कई तस्वीरें इस वक़्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें वे चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, सुहाना और आर्यन के साथ दिखाई दे रहे हैं।

इनके अलावा बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के बच्चे अरबाज़ को फॉलो करते हैं। जिसमें इरफ़ान के बेटे बाबिल, पूजा बेदी की बेटी आल्या भी शामिल हैं।

मुनमुन धमेचा के बारे में जानकारी

आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुईं दूसरी आरोपी जिनका नाम काफी चर्चाओं में हैं मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल हैं। मुनमुन मध्‍यप्रदेश के सागर जिले से आती हैं, सागर से अपना स्‍कूल पूरा करने के बाद उन्‍होनें भोपाल में कुछ दिन बिताए। 6 साल पहले मुनमुन अपने भाई के साथ दिल्‍ली में शिफ्ट हुईं। अपने काम के लिए म

मुनमुन मध्य प्रदेश के सागर जिले से हैं. मुनमुन ने अपना स्कूल सागर से ही कंप्लीट किया था. उसके बाद मुनमुन कुछ साल भोपाल में रहीं. 6 साल पहले मुनमुन अपने भाई के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गई थीं। पिछले साल मुनमुन ने अपने माता पिता को खोया है। मुनमुन इस वक़्त 39 साल की हैं। और काम के सिलसिले में मुंबई आती जाती रहती हैं।

यह भी जरूर पढें- Aryan Khan Arrest live update: एनसीबी के हाथ लगे बड़े सबूत, शाहरूख के घर मन्‍नत पर पड़ सकती है रेड-