Prithviraj Controversy: पद्मावत और मणिकर्णिका जैसी फिल्मों के खिलाफ मुद्दों को उठाने और विरोध करने के बाद, करणी सेना अब पृथ्वीराज के निर्माताओं को चुनौती दे रही है, जो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मानुषी छिल्लर अभिनीत हैं, सम्राट ‘पृथ्वीराज’ (Prithviraj) के जीवन पर बनी यह फिल्‍म चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। 

यहां देखें पृथ्‍वीराज फिल्‍म का टीजर:  

फिल्‍म पृथ्वीराज का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है जो राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित फिल्म है। टीजर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया लेकिन हर ऐतिहासिक फिल्‍म इस फिल्‍म को विवादों का सामना करना पड़ रहा है।

जानिए क्‍या है विवाद की वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करणी सेना की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना में कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान को राय पिथोरा चौहान अंतिम हिन्दू सम्राट और भारतेश्वर जैसे नामों से भी जाना जाता है।

फिल्म का नाम केवल ‘पृथ्वीराज’ किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्‍होनें फिल्म निर्माताओं से मांग की है कि इसका शीर्षक बदला जाए। “जब फिल्म महान पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है तो वे फिल्म का शीर्षक सिर्फ पृथ्वीराज कैसे रख सकते हैं? हम चाहते हैं कि शीर्षक उनके पूरे नाम में बदल दिया जाए और उन्हें सम्मान दिया जाए,” राठौर ने कहा है।

यह भी जरूर पढें: जानिए कौन थे असली पृथ्‍वीराज चौहान जिनकी फिल्‍म करने जा रहे अक्षय कुमार: