भारत की राजधानी दिल्‍ली हमेशा से ही महिलाओं के लिए असुरक्षित मानी जाती है क्‍योंकि यहां आए दिन महिलाओं के साथ मारपीट या रेप के वीडियो सामने आते रहते हैं हाल ही सेाशल मीडिया पर महिलाओं के साथ मारपीट का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो हैरान कर देने वाला है।  

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में दो महिलाओं को पीटते लोगों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दो लोग एक महिला को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। यह घटना 19 नवंबर की बताई जा रही है। घटना में घायल हुई एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डिस्चार्ज होने पर उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

यहां देखें वीडियो:

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीडित महिला ने शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की विधायक वंदना कुमारी पर गुंडे भेजकर उन्‍हें पिटवाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में भी इसका जिक्र है, पर FIR में विधायक का नाम नहीं लिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली है। इस मामले में दो लोगों का गिरफ्तार भी किया जा चुका है और एक आदमी की तलाश की जा रही है। 

यह भी जरूर पढें – Parag Agrawal Salary: ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल की सैलरी जानकर दंग रह जायेगें आप