मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chauhan ने पेगासस मुद्दे पर शनिवार को कॉंग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा - पेगासस फोन में नहीं कॉंग्रेस के DNA में है। राहुल गांधी के दिमाग में है पेगासस। मुझे उनकी बुद्धि पर तरस भी आता है। कॉंग्रेस का...

Source - Google[/caption]
राहुल ने कहा, बड़े पैमाने पर राजनीतिक नेताओं के फोन में पेगासस है। मेरे फोन में भी पेगासस था। मुझे इंटेलिजेंट ऑफिसर ने कहा था आप फोन पर जो भी कहे, सतर्क होकर ही बोले, क्योंकि हम इसे रिकार्ड कर रहे हैं। ये ऐसा दबाब है, जिसे हम महसूस कर रहे हैं।
Source - Google[/caption]
मुख्यमंत्री के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा - Shivraj Singh Chauhan जी, आपके दिमाग पर सत्ता के अहंकार ने कब्जा कर लिया है। जनता जल्द ही इसका उपचार करने वाली है। राहुल गांधी के बारे में असभ्य भाषा का प्रयोग कर आप अपने बौद्धिक स्तर का प्रदर्शन कर रहे हैं। सच्चाई ये है कि पेगासस पर बात करने का आपको कोई अधिकार नहीं है।
Source - Google[/caption]
मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chauhan ने कहा, ''मैं कमलनाथ जी को दोहराकर एक और सवाल पूछता हूं, वो लाडली बहना योजना पर सवाल क्यूँ उठा रहे हैं ? मैं आज जिम्मेदारी से सवाल पूछ रहा हूं कमलनाथ जी, आपको जवाब देना पड़ेगा। मैंने पहले भी सवाल पूछा था, लेकिन जवाब नहीं दिया गया था।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1631915001563996163?s=20
हमने बैगा, भारिया, सहरिया बहनों को 2017 में उनके खाते में 1-1 हजार रुपए डालना शुरू किया था। ताकि परिवार में बच्चों का पोषण ठीक तरीकें से हो सके। 2018 तक हमारी सरकार रही हमने वो 1 हजार रुपए बहनों के खाते में डाले। जब राज्य में आपकी सरकार आयी।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1631915075568275461?s=20
ये भी पढ़े: Tamilnadu मामले पर सीएम नीतीश पर फिर फुटा चिराग का गुस्सा, कहा प्रवासी बिहारी के लिए इनके पास वक़्त तक नहीं।
वैसे ही आपने बैगा, भारिया, सहरिया जो अत्यंत पिछड़ी जाति की हमारी बहनें हैं, उनका 1 हजार रुपए बंद कर दिया ऐसा क्यूँ किया अपने ? खाते में पैसा क्यों नहीं डालें ? आज मेरी बहनें आपसे सवाल पूछ रही हैं। जवाब दीजिए कमलनाथ जी।
ये भी पढ़े: एक बार फिर Corona ने पकड़ी तेजी, भारत में कोरोना से तीन मौते आई सामने