बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। यह चुनाव उनके राजनीतिक करियर का पहला विधानसभा चुनाव है, इसलिए इस सीट पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है। 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। इस उपचुनाव को BJP, RJD और जन सुराज तीनों के लिए अहम राजनीतिक मुकाबला माना जा रहा है।