दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से वापस कामकाज वाली जगहों पर लौटते हैं। त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली-NCR के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी है। यह व्यवस्था 3 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी।