आईसीसी (ICC) ने ODI World Cup 2027 Qualifier की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह अहम टूर्नामेंट 22 फरवरी 2027 से 23 मार्च 2027 तक खेला जाएगा। हालांकि, अभी तक मेजबान देश या आयोजन स्थल की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह क्वालिफायर उन टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा, जो सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएंगी। इस बार ICC ने वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन फॉर्मेट में भी बड़ा बदलाव किया है।