Narottam Mishra: मध्यप्रदेश में इन दिनों बीजेपी विकास यात्रा निकाल रही है। इसके तहत प्रदेश के विधायक और मंत्री अपने-अपने जिलों का दौरा करने में बिजी हैं।
इसी क्रम में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी अपने इलाके का दौरा करने में जुटे हैं। अपने दौरे के दौरान मंत्री मिश्रा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।
Narottam Mishra का दौरा
दरअसल, मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) दतिया विधानसभा क्षेत्र में एक्टिव हैं। इस दौरान वह लोगों से मिलकर उनकी परेशानियों का निराकरण करने में लगे हैं। अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उनका एक अनोखे अंदाज में स्वागत सत्कार किया है।

गांव के लोगों ने मंत्री को 500 किलों की एक फूलमाला पहनाई, जिसके लिए ग्राम वासियों ने बुलडोजर का सहारा लेना पड़ा। वहीं मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) को माला पहनने के लिए जेसीबी पर चढ़ना पड़ा।
Also Read: Bhopal Ujjain Train Blast मामले मे कोर्ट सुनाएगी आज सजा
दूल्हा बने Narottam Mishra
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा विकास यात्रा के तहदत दतिया के महेवा गांव पहुंचे थे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए गांव के लोगों ने बेहतरीन भव्य तैयारी की थी। हर जगह पर तोरण द्वार बनाए गए थे।

सबसे अनोखा नजारा तो तब नजर आया, जब मंत्री नरोत्तम मिश्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो वे बिलकुल दूल्हा राजा की तरह लग रहे थे। ग्रामीणों ने उनके स्वागत के लिए एक बग्घी का इंतजाम किया था।

इसमें सवार होकर वे कार्यक्रम होने वाली जगह पहुंचे। मंत्री नरोत्तम मिश्रा के इस अवतार को देखकर गांव वाले भी भौंचक्के रह गए। फिलहाल देखना होगा कि बीजेपी की यह विकास यात्रा लोगों को कितनी रास आती है।
Also Read: ChatGPT: Make Your Work Easier Now !!

