IPL 2026 Tickets: क्रिकेट फैंस के लिए साल का सबसे बड़ा त्योहार फिर से शुरू होने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की। IPL का रोमांच अब केवल टीवी तक सीमित नहीं रहेगा क्योंकि इस बार टिकट काफी सस्ती और सुलभ होने वाली है। ऐसे में वे सभी क्रिकेट प्रेमी जो स्टेडियम में बैठकर अपनी मनपसंद टीम को चौका-छक्का मारते हुए देखना चाहते हैं उनके लिए लाइव क्रिकेट हेतु टिकट बिक्री काफी आसान हो चुकी है।
हालांकि हर साल की तरह इस साल भी यही समस्या है कि आखिर IPL 2026 Tickets कहां से खरीदें? टिकट कितने के होंगे? ऑनलाइन टिकट कैसे बुक करें और ऑफलाइन टिकट के लिए कब स्टेडियम के पास पहुंचे? क्योंकि कई फैंस केवल सोल्ड आउट का बोर्ड देखकर हताश होकर बैठ जाते हैं। परंतु हम आपको बताएंगे IPL 2026 Tickets बुक करने के आसान तरीके और कुछ स्मार्ट हैक्स ताकि आप सही समय पर सही तरीके से टिकट बुक कर सकें।
IPL 2026 Tickets का पहला फेज़, मैच शेड्यूल और प्लानिंग
IPL 2026 का पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक खेला जाएगा। इस दौरान 20 मुकाबले होंगे। यह मुकाबले अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे जिनमें से कुछ मुख्य शहर बेंगलुरु, मुंबई हैदराबाद, दिल्ली, अहमदाबाद, गुवाहाटी में होंगे।
इस दौरान कुछ बड़ी टीम जैसे कि मुंबई इंडियंस (MI), चेन्नई सुपर किंग्स(CSK), रॉयल चैलेंजर बैंगलोर(RCB), कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) के मैच की डिमांड बहुत ज्यादा रहने वाली है। ऐसे में दर्शकों से निवेदन है कि वह जिस टीम की मैच को देखना चाहते हैं उसकी तारीख, शेड्यूल पहले से ही तय कर लें और मैच के 7 से 10 दिन पहले टिकट बिक्री शुरू होते ही टिकट बुकिंग पूरी कर लें।
IPL 2026 की टिकट बिक्री कब और कैसे शुरू होगी?
IPL 2026 Tickets आम सीटों की बिक्री 26 मार्च 2026 से ऑनलाइन शुरू होने वाली है। हालांकि VIP और स्टैंड की प्री बुकिंग पहले से ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है। मैच के पहले ऑफलाइन बुकिंग स्टेडियम के बाहर शुरू हो जाएंगे। टिकट बिक्री फेज़ वाइस होगी। मार्च के मध्य से प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। साधारण रेंज की टिकट धीरे-धीरे रिलीज की जा रही है। हर मैच के 7 से 10 दिन पहले टिकट उपलब्ध होगी। पहले VIP मेंबर को मौका मिलता है। फिर आम यूजर्स के लिए ओपन बुकिंग होती है।

IPL टिकट कैसे बुक करें ?
इस बार IPL टिकट के लिए अलग-अलग बुकिंग प्लेटफार्म शुरू किए गए हैं।
- Bookmyshow
- Paytm insider
- District zomato
इन प्लेटफार्म पर ऑनलाइन टिकट बुक की जा सकती है।
- टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले एप या वेबसाइट खोलें। यहां IPL 2026 सर्च करें।
- इसके बाद अपना पसंदीदा मैच चुनें।
- अब स्टेडियम और सीट कैटिगरी सिलेक्ट करें
- सीट सेलेक्ट करते ही पेमेंट गेटवे पर जाएं और पेमेंट कर दें ।
- इससे सेट रिज़र्व हो जाएगी।
- सीट बुक होते ही आपको SMS और ईमेल के माध्यम से टिकट भेज दिया जाता है।
IPL 2026 ऑफलाइन टिकट बुकिंग
ऐसे दर्शक जो IPL 2026 Tickets की ऑफलाइन टिकट बुकिंग करना चाहते हैं वे स्टेडियम काउंटर से सीधा टिकट खरीद सकते हैं। कई शहरों में ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स भी तैयार किए जाते हैं। इसके लिए ध्यान रखें की लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ सकता है। ऑफलाइन बिक्री के लिए लिमिटेड टिकट होती है और इस दौरान आईडी प्रूफ जरूरी होता है।
IPL 2026 Tickets की अनुमानित कीमत
IPL 2026 में बेसिक टिकट से लेकर VIP सीट की टिकट उपलब्ध है। हर एक टिकट का अलग-अलग दाम होगा जैसे की
- बेसिक सीट ₹400 से ₹800 की बेची जाती है।
- स्टैंड सीट ₹900 से ₹3000 तक पड़ती है।
- प्रीमियम सीट ₹3500 से ₹10000 की होती है।
- वही VIP या कॉर्पोरेट बॉक्स ₹15000 से ₹25000 के बीच के पड़ते हैं।
कुल मिलाकर IPL 2026 Tickets एक साथ नहीं बेचे जाएंगे। यह टिकट फेज़ वाइस रिलीज होंगे ताकि फैन्स को बार-बार टिकट बुक करने का मौका मिल सके। कोई भी फैन यदि पहली बार मौका चूक जाता है तो उसे बाद में चांस मिल सके। टिकट बुक करते समय हमेशा ध्यान रखें की ऑफिशल वेबसाइट से ही टिकट बुक करें। फर्जी वेबसाइट से सावधान रहे और OTP भूलकर भी किसी के साथ शेयर ना करें।
Read More: T20 वर्ल्ड कप की निराशा से IPL 2026 में जोस बटलर की नई शुरुआत, गुजरात टाइटन्स के साथ













