IPL 2023 में गुरुवार 6 अप्रैल की रात को IPL का 9वां मुकाबला खेला गया। मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR के बल्लेबाजों ने खूब धूम मचाई और फिर बाद में...

Source - Google[/caption]
IPL 2023: पूरे मुकाबले के दौरान एक ओर जहां फैंस की नजरें मैदान पर थी, वहीँ दूसरी ओर इन क्रिकेट फैंस की नजरें शाहरुख खान पर भी टिकी हुई थी। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस मैदान पर क्रिकेट और बॉलीवुड का ये मिलन अलग ही माहौल बन रहा था।
https://twitter.com/superking1815/status/1644037040961622017?s=20
इसी के बीच जब कोलकाता के शार्दुल ठाकुर ने तो समा बाँध दिया, उन्होंने ताबड़तोड़ रन भी बरसाए और फिर KKR की स्पिन तिकड़ी ने जिस तरह RCB को समेटा तो इस स्टेडियम का नजारा एक दम ही दार्शनिक था।
Source - Google[/caption]
IPL 2023: मुकाबला जैसे ही खत्म हुआ, वैसे ही शाहरुख ईडन गार्डंस पर मौजूद दर्शकों का अभिवादन करने के लिए मैदान में चक्कर लगाते हुए भी नजर आए। इस दौरान वह अपना फेवरेट स्टाइल भी करते दिखाई दिए। शाहरुख इसके बाद विराट के पास भी पहुंचे। यहां उन्होंने जाते ही विराट को गले लगाया और फिर विराट के साथ फिल्म 'पठान' के टाइटल ट्रैक 'झूमे जो पठान' का डांस स्टेप करते हुए नजर आए, जिसे देख कर फैन्स काफी खुश हुए।
Source - Google[/caption]
IPL 2023 इस मुकाबले में KKR ने पहले बल्लेबाजी की, कोलकाता की ओर से शार्दुल ठाकुर के केवल 29 गेंद में ही 68 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत कोलकाता ने 7 विकेट खोकर 204 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद KKR की स्पिन तिकड़ी सुनील नरेन, सुयश शर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने RCB को महज 123 रन पर रोक दिया,और KKR की टीम ने 81 रनों से शानदार जीत दर्ज की।