IPL 2023 में मुंबई इंडियंस का आगाज काफी निराशाजनक रहा है। अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों अपने ओपनिंग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। बेंगलुरु में खेला गया ये मुकाबला आरसीबी ने 8 विकेट से जीत लिया था। अब मु...

Source - Google[/caption]
मुंबई इडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव यानी SKY के नाम से प्रसिद्ध का एक प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो के दौरान सूर्यकुमार यादव बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। जबकि उन्हीं के साथी और मुंबई के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को हम SKY की बल्लेबाजी पर उनके द्वारा भोजपुरी में कॉमेंट्री करते सुन सकते हैं।
Source - Google[/caption]
IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो में मुंबई के बहुत सारे बल्लेबाज, बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं, अभ्यास के दौरान सूर्य कुमार यादव कई गेंदबाजों पर एक के बाद एक छक्का लगाते नजर आ रहे हैं। उनके ठीक पीछे ईशान किशन खड़े होकर कॉमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। वह सूर्यकुमार यादव की बैटिंग पर हिंदी, अंग्रेजी और भोजुपरी में कॉमेंट्री कर रहे है।
[caption id="attachment_44084" align="alignnone" width="639"]
Source - Google[/caption]
IPL 2023: ईशान किशन इस दौरान भोजपुरी में कहते हैं, "का शॉट मारा है।" सूर्यकुमार यादव ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान कई धुआंधार शॉट लगाए। उनके स्ट्रोक देखकर लग रहा है कि वह फॉर्म में वापस आ रहे हैं। पहले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ वह सिर्फ 15 रन बना सके थे, वो भारत कर लिए पिछली वनडे सीरीज जोकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गयी थी, उसमे उन्होंने 3 मैचों की 3 परियों में केवल 3 गेंद ही खेल सके और तीनों मुकाबले में 0 पर आउट हो गए थे। ऐसे में उनका फॉर्म में आना मुंबई के लिए काफी अहम साबित होगा।
Source - Google[/caption]
IPL 2023: मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में रोहित शर्मा की टीम पहली जीत दर्ज करने की सोच के साथ उतरेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना विजयी रथ जारी रखना चाहेगी।
3 अप्रैल को लखनऊ के खिलाफ हुए मुकाबले में चेन्नई ने 12 रन से जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में एमएस धोनी की टीम के हौसले बुलंद होंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन में पहली बार आपने होम ग्राउंड पर खेलने उतरेगी। ऐसे में उसका इरादा अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने का होगा।