IPL 2023 Free Watch: आईपीएल के 16वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत 31 मार्च से होनी वाली है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 मई को होगा। टूर्नामेंट से पहले फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिली है, वो है फ्री में मैच देखने की। स्टार इंडिया के पास टीवी और वायाकॉम 18 के...

कंपनी ने बताया जानकारी दी है कि जियो सिनेमा यूजर्स 12 भाषाओं में स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं। इसमें हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, गुजराती, भोजपुरी, बंगाली और अंग्रेजी को शामिल किया गया है।
Also Read: गुजरात टाइटन फिर बन सकती है IPL Champion । Gujarat Titans Squad Analysis
वहीं, वायाकॉम 18 ने 23,758 करोड़ रुपए में डिजिटल राइट्स पर कब्जा किया था। वायाकॉम ने ही पैकेज-सी को भी अपने नाम किया। उसने इसके लिए 2991 करोड़ रुपए की बोली लगाई। वहीं, पैकेज-डी को वायाकॉम ने टाइम्स इंटरनेट के साथ मिलकर 1324 करोड़ में खरीदा। (IPL 2023 Free Watch)
पैकेज-ए में भारत के लिए टीवी राइट्स और पैकेज-बी में भारत के लिए डिजिटल राइट्स हैं, वहीं पैकेज सी में चुनिंदा 18 मैच और पैकेज-डी में विदेशों में टीवी और डिजिटल राइट्स मौजूद हैं। इस आईपीएल का प्रसारण कई देशों में होगा।
Also Read: IPL 2023: List Of Injured Players And Doubtful Starters, Check Here