IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग की शानदार शुरुआत हो गई है। इसी के मद्देनजर ऑक्शन में बिके क्रिकेटर्स के अलावा कई अनसोल्ड क्रिकेटरों ने भी इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ने का कोई ना कोई तरीका ढूंढ़ लिया है। इसी क्रम में बीते सीजन के साथ इस सीजन भी अनसोल्ड रहे ऑस्ट्रेलिया की टीम के उपकप्तान स्टीव (Steve Smith) ने इस सीजन के लिए स्टार स्पोर्ट्स के साथ करार कर लिया है। वो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आएंगे।
गौरतलतब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australian Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के लिए आईपीएल ऑक्शन (IPL) के दौरान भले ही बोली नहीं लगी थी लेकिन इसके बावजूद वो आईपीएल का हिस्सा होंगे। स्टीव स्मिथ आईपीएल 2023 के लिए एक अहम टीम का हिस्सा बन गए हैं।

- स्मिथ इस सीजन स्टार स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट्स पैनल का हिस्सा होंगे। ये जानकारी स्टार स्पोर्ट्स ने खुद दी है और स्मिथ ने भी इसको लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें: IPL 2023: लखनऊ Vs दिल्ली की पूरी एनाटॉमी, जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11, मैच प्रीव्यू, पिच और मौसम का मिजाज
IPL 2023: फ्रेंचाइजी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
IPL 2023: स्टीव स्मिथ की अगर बात करें तो आईपीएल 2023 के ऑक्शन के दौरान उनके लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। स्मिथ एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं और आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं लेकिन इसके बावजूद ऑक्शन में उनके लिए फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
IPL 2023: स्टार स्पोर्ट्स का बयान
स्टीव स्मिथ ने मार्की टूर्नामेंट के लिए एक्सपर्ट पैनल को ज्वॉइन किया है। वो स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपना ब्रॉडकास्ट डेब्यू करने जा रहे हैं। वो एक्सपर्ट के तौर पर अपनी राय रखेंगे।
स्टीव स्मिथ ने जताया उत्साह
मौके पर स्टीव स्मिथ ने कहा कि मेरे हिसाब से मैं गेम को काफी अच्छी तरह से रीड करता हूं और उम्मीद है कि जो लोग आईपीएल देख रहे हैं उनको अच्छी तरह से समझा पाउंगा। स्टार स्पोर्ट्स को ज्वॉइन करने के लिए मैं निश्चित तौर पर उत्साहित हूं और इस नए एक्सपीरियंस के लिए मुझे एक्साइटमेंट है।
Steve Smith का IPL करियर
आपको बता दें कि आईपीएल में स्टीव स्मिथ कई टीमों का हिस्सा रहें हैं। उन्होंने अपना डेब्यू मुकाबला पुणे वॉरियर्स के लिए खेला था और इसके बाद कई टीमों के लिए खेला। उन्होंने आईपीएल में 103 मुकाबलों में शिरकत की है और 34।51 के औसत से 2485 रन बनायें हैं।
यह भी पढ़ें: From Rohit Sharma to Amit Mishra, Players Who Took Hat-Tricks In IPL History

