IPL 2026 का आगाज़ होने जा रहा है और इस बार शुरुआत ही धमाकेदार मुकाबले से होगी। 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगी, वो भी बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में। ऐसे में फैंस के बीच एक्साइटमेंट अपने पीक पर है...

IPL 2026 का आगाज़ होने जा रहा है और इस बार शुरुआत ही धमाकेदार मुकाबले से होगी। 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने होंगी, वो भी बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में। ऐसे में फैंस के बीच एक्साइटमेंट अपने पीक पर है।
अगर दोनों टीमों के इतिहास पर नजर डालें तो मुकाबला काफी दिलचस्प रहा है। अब तक IPL में दोनों के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि RCB को 11 मैचों में जीत मिली है। 2 मैच बेनतीजा रहे। यानी रिकॉर्ड के हिसाब से SRH का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर है, लेकिन फर्क बहुत बड़ा नहीं है और मुकाबला हमेशा कांटे का ही रहता है।
पिछले सीजन की बात करें तो RCB ने इतिहास रच दिया था। Rajat Patidar की कप्तानी में टीम ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीतकर 18 साल का इंतजार खत्म किया। इस बार भी टीम कागज पर काफी मजबूत नज़र आ रही है। बल्लेबाजी में Virat Kohli और Phil Salt की ओपनिंग जोड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने का दम रखती है।
मिडिल ऑर्डर में Devdutt Padikkal शानदार फॉर्म में हैं, वहीं Tim David और Jitesh Sharma ने पिछले सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था। ऑलराउंडर के तौर पर Romario Shepherd और Krunal Pandya टीम को बैलेंस देते हैं, जबकि Venkatesh Iyer के आने से बल्लेबाजी और मजबूत हो गई है।
हालांकि RCB के लिए एक चिंता की बात भी है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज Josh Hazlewood शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में जिम्मेदारी Bhuvneshwar Kumar के कंधों पर होगी, जबकि Jacob Duffy का प्रदर्शन भी काफी अहम रहेगा।
वहीं दूसरी तरफ SRH की बात करें तो टीम इस बार थोड़ी मुश्किल में नज़र आ रही है। सबसे बड़ा झटका कप्तान Pat Cummins के चोटिल होने से लगा है, जो शुरुआती मैच मिस करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में Ishan Kishan टीम की कमान संभालते दिख सकते हैं।
SRH की बल्लेबाजी जरूर मजबूत है। Travis Head और Abhishek Sharma की ओपनिंग जोड़ी T20 की सबसे खतरनाक जोड़ियों में गिनी जाती है। वहीं नंबर 3 पर ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं। मिडिल ऑर्डर में Heinrich Klaasen और Liam Livingstone जैसे मैच विनर्स मौजूद हैं।
लेकिन SRH की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी गेंदबाजी मानी जा रही है। Harshal Patel और Jaydev Unadkat पर काफी जिम्मेदारी होगी, जबकि स्पिन विभाग में टीम के पास कोई बड़ा नाम नहीं है। यही फैक्टर मैच का टर्निंग पॉइंट बन सकता है।
Also Read - IPL 2026 से पहले SRH का बड़ा दांव! क्या SRH की किस्मत बदल पाएंगे नितीश कुमार रेड्डी?
अगर ओवरऑल देखा जाए तो RCB इस मुकाबले में थोड़ी ज्यादा बैलेंस्ड और मजबूत टीम नजर आती है, खासकर अपने होम ग्राउंड पर। लेकिन SRH का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी मैच को पूरी तरह पलट सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीजन की शुरुआत कौन सी टीम जीत के साथ करती है RCB अपनी चैंपियन वाली फॉर्म जारी रखती है या SRH एक बार फिर रिकॉर्ड के दम पर बाज़ी मार जाती है।