Delhi Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लग सकता है लेकिन इसकी वजह कोरोना नहीं बल्कि तेजी से बढ़ता वायु प्रदूषण हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली प्रदूषण की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार से सवाल किया कि क्या बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन जैसे आपातकालीन उपायों की आवश्यकता है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि "बिगड़ती वायु गुणवत्ता ने लोगों को घर पर भी मास्क पहनने के लिए मजबूर किया है।" सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, CJI ने कहा, "आप देखते हैं कि स्थिति कितनी खराब है... हमारे घरों में भी, हम मास्क पहने हुए हैं।" सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार की सुबह 'गंभीर' थी, जो वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पर 499 दर्ज की गई।

मामले को 15 नवंबर (सोमवार) के लिए पोस्ट करते हुए, शीर्ष अदालत ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों पर दिल्ली सरकार की प्रतिक्रिया मांगी है।