कोरोनावायरस (Coronavirus) के बाद भारत नोरोवायरस (Norovirus) नाम के एक नए वायरस से निपटने की तैयारी में है। केरल के वायनाड जिले में नोरोवायरस के कम से कम 13 मामले सामने आए हैं, जबकि कई लोगों में इसके लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

केरल का वायनाड जिला इस अत्यधिक संक्रामक वायरस के पहले संकेत दे रहा है। केरल की स्वस्थ और परिवार कल्याण मंत्री वीणा जॉर्ज ने 13 मामले मिलने के बाद स्थानीय लोगों को इसके बारे में चेतावनी दी है।
उन्होंने लोगों से इस पशु जनित बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपायों का पालन करने को कहा है। आइए विस्तार से जानते हैं इस नए वायरस के लक्षण क्या क्या हैं-
नोरोवायरस एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी है जो दूषित भोजन और पानी के सेवन से होती है। यह पेट को प्रभावित करता है और आंतों में सूजन का कारण बनता है। इसके अलावा यह दस्त, मतली, शरीर में दर्द, उल्टी, बुखार और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाता है। यह संक्रामक है और संक्रमित व्यक्ति की उल्टी और मलमूत्र से बहुत जल्दी फैलता है।

हालाँकि, यह चिंता का एक बड़ा कारण नहीं है जैसा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इसे निम्नलिखित निवारक उपायों से रोका जा सकता है:
Noroviruis बुजुर्गों और बच्चों के लिए चिंता का विषय बताया जा रहा है। जिन लोगों को पहले से ही गंभीर स्वास्थ्य स्थितियां हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए।