अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी के रिश्ते के बीच काफी समय से ठीक नहीं चल रहे हैं। इसी को लेकर 29 जून को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने ट्वीटर पर एक ऑडियो क्लिप शेयर किया जिसमे नवाज और आलिया को बात करते हुए सुना जा सकता है।

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी के रिश्ते के बीच काफी समय से ठीक नहीं चल रहे हैं। इसी को लेकर 29 जून को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने ट्वीटर पर एक ऑडियो क्लिप शेयर किया जिसमे नवाज और आलिया को बात करते हुए सुना जा सकता है।
मई के पहले सप्ताह से, आलिया नवाज़ के साथ अपने संबंधों के बारे में मुखर रही है और ट्विटर पर हर जानकारी को साझा करती है। उन्होनें तलाक की दिशा में कदम आगे बढ़ाया और अभिनेता पर मानसिक शोषण का आरोप लगाया। नवाज लगभग दो महीने तक चुप हैं। हालांकि, उन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी को कानूनी नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाजुद्दीन ने अपनी पत्नी को नोटिस दिया था कि उन्होंने "धोखाधड़ी, इरादतन और योजनाबद्ध मानहानि" और "चरित्र की बदनामी" में उलझाया।
यह भी जरूर पढ़े- कंगना रनौत ने बायकॉट चायना पर शेयर किया दमदार वीडियो
इसी के चलते 29 जून को, आलिया सिद्दीकी ने एक ऑडियो क्लिप ट्वीटर पर साझा किया साथ ही उन्होनें लिखा कि "मेरी अंतरात्मा बिकाऊ नही है और न ही मैं झूठे मानहानि मामलों से डरती हूं। अपने छोटे भाई @ShamasSiddiqui को बचाने के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं, जिसने आपकी नाक के नीचे मुझे परेशान किया। मुझे परवाह नहीं है। मैं आपका असली चेहरा दुनिया के सामने दिखाउंगी।"
My conscience is not for SALE nor am I scared of false Defamation cases @Nawazuddin_S
— Anjana Anand kishor pandey (@ASiddiqui2020) June 29, 2020
U can go to any extent to save @ShamasSiddiqui who harassed me right under your nose. I dont care.
CDR matter & stalking is just a small example. I will show ur true face to the COURT SOON pic.twitter.com/RGT6054IDj
इससे पहले, आलिया ने आरोप लगाया है कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने और उनके परिवार ने उनका मानसिक शोषण किया और दूसरों के सामने उसका अपमान किया। उसने अभिनेता पर एक बेकारा पिता और एक खराब पति होने का भी आरोप लगाया है जो कभी भी अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करता है और इसके बजाय, उसे अपमानित करने के अवसरों की तलाश करता है।
यह भी जरूर पढ़े-सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब इस 16 साल की टिक-टॉक स्टार ने की आत्महत्या