अगर आप मंगल ग्रह पर जाने का सपना रखते हैं तो नासा आपका यह सपना पृथ्वी पर ही पूरा करने की योजना बना चुका है जी हां ये सुनने में आपको थोडा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है। शुक्रवार को, नासा ने ह्यूस्टन में जॉनसन स्पेस सेंटर की एक इमारत के अंदर 3 डी-प्रिंटर द्वारा 1,700 वर्ग फुट का मंगल ग्रह का वातावरण बनाया गया है। इसमें प्रतिभागियों के लिए एक साल तक रहने के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया।

अगर आप मंगल ग्रह पर जाने का सपना रखते हैं तो नासा आपका यह सपना पृथ्वी पर ही पूरा करने की योजना बना चुका है जी हां ये सुनने में आपको थोडा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है। हाल ही के दिनों में नासा ने ये घोषणा की है कि मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी भविष्य के मंगल ग्रह पर अपने मिशन की वास्तविक चुनौतियों से लड़ने के लिए नकली मंगल ग्रह तैयार किया है जिनमें लोगों कुछ दिन रखा जाएगा ताकि वह भविष्य में मंगल ग्रह पर आसानी से सफर कर पाएं।
शुक्रवार को, नासा ने ह्यूस्टन में जॉनसन स्पेस सेंटर की एक इमारत के अंदर 3 डी-प्रिंटर द्वारा 1,700 वर्ग फुट का मंगल ग्रह का वातावरण बनाया गया है। इसमें प्रतिभागियों के लिए एक साल तक रहने के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया।

नासा ने अपने बयान में कहा, कि "मंगल ग्रह पर भविष्य के मिशनों की वास्तविक जीवन चुनौतियों की तैयारी करने के लिए नासा अध्ययन करने जा रहा है और पर लंबी अवधी तक रहने वाले लोगों की प्रतिक्रिया देखना चाहता है।"
Calling all Martians! @NASA is recruiting four crew members for a year-long mission that will simulate life on a distant world, living in “Mars Dune Alpha,” a 3D-printed habitat. Want to take part in research for the first human Mars mission?
— NASA Mars (@NASAMars) August 6, 2021
Learn more! https://t.co/v3dL7qzRk9 pic.twitter.com/k5sviRXvtV
नासा इस काम के लिए लोगों को इस जगह पर रहने के लिए हॉयर करने जा रहे हैं, कमाल की बात ये है कि जो लोग यहां रहेगें उन्हें पैसे भी दिए जाऐगें। लेकिन नासा की इस जॉब पर अप्लाई करने के लिए आपका अमेरिकी नागरिक होना जरूरी है।
मिशन सितंबर 2022 में शुरू होगा जिसमें भाग लेने वाले सदस्य विभिन्न उत्तेजना कार्यों से गुजरेंगे। मिशन के दौरान, वे वैज्ञानिक अनुसंधान, स्पेसवॉक करेंगे और मंगल में वास्तविकता में होने वाली चीजों को महसूस भी करेगें। तीन चरणों वाला यह मिशन है जो 2025 में पूरा होगा।

मंगल ग्रह पर रहने का आपका सपना तभी पूरा होगा जब आप इन पात्रता आवश्यकताओं के अंतर्गत आते हैं: