क्या मध्य प्रदेश अगले 20 वर्षों में देश के सबसे तेज़ी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो सकता है? और इस बदलाव का रोडमैप क्या होगा? इन सवालों के जवाब 3 जून को ABP नेटवर्क के India @ 2047 Conclave में मिल सकते हैं, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रा...

क्या मध्य प्रदेश अगले 20 वर्षों में देश के सबसे तेज़ी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो सकता है? और इस बदलाव का रोडमैप क्या होगा? इन सवालों के जवाब 3 जून को ABP नेटवर्क के India @ 2047 Conclave में मिल सकते हैं, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा करेंगे।
देश जब 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब राज्यों की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह संबोधन सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विकास मॉडल को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें शासन, निवेश, रोजगार और विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
ABP नेटवर्क का India @ 2047 Conclave भारत के भविष्य को लेकर आयोजित एक बड़ा मंच है, जहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशासन से जुड़े दिग्गज अपने विचार रखते हैं इस वर्ष का आयोजन 3 जून को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता, नीति विशेषज्ञ और उद्योग जगत की हस्तियां शामिल होंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश में बदलाव की चुनौती विषय पर अपनी बात रखेंगे।
India @ 2047 Conclave में मुख्यमंत्री से राज्य में निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास, सुशासन और प्रशासनिक सुधारों को लेकर सवाल पूछे जाने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। राज्य सरकार लगातार बड़े निवेश आकर्षित करने और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर जोर दे रही है।
Also Read - Electronic Records Rules 2026: अब कोर्ट में WhatsApp चैट दिखाने के लिए