क्या आप तरबूज और खरबूज खाते हैं? गर्मीयों में कुछ फल सबसे ज्यादा मात्रा में खाए जाते हैं जिनमें तरबूज, खरबूज आम,अंगूर ये सब मौसमी फल स्वाद में और काफी सेहतमंद भी होते हैं। Watermelon और Muskmelon पानी दार फल होते हैं जिनमें अच्छी मात्रा में पानी होता ह...
क्या आप तरबूज और खरबूज खाते हैं? गर्मीयों में कुछ फल सबसे ज्यादा मात्रा में खाए जाते हैं जिनमें तरबूज, खरबूज आम,अंगूर ये सब मौसमी फल स्वाद में और काफी सेहतमंद भी होते हैं।
Watermelon और
Muskmelon पानी दार फल होते हैं जिनमें अच्छी मात्रा में पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की पूर्ति होती हैं।
गर्मी में दोनों फलों को खाने से शरीर में राहत मिलती है। क्योंकि अगर हम इसके गुण जाने तो इसमें फाइबर की मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। तो आज हम आपको Watermelon और खरबूज के कई फायदों के बारें में बताने वालें हैं।
Watermelon और Muskmelon में मौजूद पोषक तत्व
[caption id="attachment_47108" align="alignnone" width="660"]

credit: google[/caption]
अगर हम इन दोनों फलों के पोषण और गुण की बात करें तो खरबूज में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए और के, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, Watermelon calories, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी5 और बी6, आयरन, नियासिन, लाइकोपिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Watermelon Benefits
[caption id="attachment_47110" align="alignnone" width="633"]

credit: google[/caption]
गौरतलब है कि मौसमी फलों के फायदें हमारें शरीर को अच्छी गुणवत्ता प्रदान करते हैं। जिसे रोजाना खाने से हमारी सेहत और शक्ति दोनों ही अच्छी बनी रहती है। तो जानते हैं की
Watermelon से हमारें शरीर को क्या क्या फायदें मिल सकते हैं।
-
पानी की कमी को पूरा करता है
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 3-4 लीटर पानी पीना जरूरी होता है। अगर आप पानी नहीं पी पाते हैं, तो watermelon juice benefits पहुचां सकता हैं। तरबूज में अधिक मात्रा में पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यह पेट को ठंडा रखता है और तरावट देता है। तरबूज शरीर को
हाइड्रेट रखने में सहायक होता है।
-
वजन कम करे तरबूज
तरबूज में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर के सेवन से पेट भरा-भरा लगता है और भूख महसूस नहीं होती है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से तरबूज का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में होती है।
-
हार्ट के लिए फायदेमंद तरबूज
तरबूज का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। तरबूज शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है। अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है, तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें साइट्रलाइन नामक पदार्थ पाया जाता है, जो दिल की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
-
पाचन क्रिया मजबूत बनाए तरबूज
तरबूज में फाइबर और पानी अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह पेट को ठंडक भी प्रदान करता है। तरबूज के सेवन से कब्ज, डायरिया और गैस जैसी दिक्कतों के लिए उपयोगी है। तरबूज शरीर से विषाक्त पदार्थों को शरीर में बाहर निकालने में सहायता करता है।
-
इम्यूनिटी बढ़ाए तरबूज
तरबूज के पोषक तत्वों में विटामिन सी भी होती है। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती है। आप भी अपने शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए तरबूज का सेवन कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही आपको हेल्दी भी रखता है।
-
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे तरबूज
तरबूज में पोटैशियम होता है, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में सहायक होता है। यह हाइपरटेंशन (Hypertension) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
गर्मी में Muskmelon के फायदे..
[caption id="attachment_47265" align="alignnone" width="1024"]

Credit: Google[/caption]
जैसे तरबूज के फायदें कई हैं वैसे ही
Muskmelon के भी कुछ ऐसे फायदें जो जानकर आप भी हैरान हो जाएंगें।
-
दिल के लिए फायदेमंद खरबूज
खरबूजे में पोटैशियम उच्च मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके हाइपरटेंशन की समस्या को दूर करता है। खरबूजे में एडोनेसिन होता है, जो खून के थक्के बनने से रोकता है। इसके सेवन से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है।
-
आंखों की रोशनी बढ़ाए खरबूज
खरबूज में बीटा-कैरोटीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके साथ ही इसमें जिक्सनथिन होता है, जिसे आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए अच्छा माना जाता है। बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए खरबूजे का सेवन किया जा सकता है।
-
किडनी को रखे हेल्दी
खरबूजे में पानी होता है, साथ ही यह ठंडा भी होता है जिससे किडनी से जुड़ी कुछ समस्याओं में उपयोगी है। साथ ही इसमें ड्यूरेटिक गुण भी होते हैं, जो किडनी की समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में खरबूजे को जरूरी शामिल करना चाहिए।
Watermelon या Muskmelon क्या है ज्यादा फायदेमंद?
[caption id="attachment_47119" align="alignnone" width="692"]

credit: google[/caption]
दोनों फलों की तुलना की जाएं, ये कहना मुश्किल हो जाएगा कि कौनसा फल ज्यादा फायदेमंद हैं क्योंकि इन दोनों में हाई फाइबर और कैलोरी कम होती है। हमारे स्वास्थ्य के लिए तरबूज और खरबूज दोनों ही फायदेमंद होते हैं। साथ ही यह फल वजन कम करने के लिए लाभदायक साबित होता है।
क्या एक साथ खा सकते हैं Watermelon और Muskmelon?
अब सवाल उठता है कि क्या
तरबूज और खरबूजा एक साथ खा सकते हैं, इसका जबाब है हाँ, क्योंकि दोनों
फलों में अच्छी मात्रा में पानी होता है। इसलिए दोनों का आसानी से एक साथ सेवन किया जा सकता है। आप सुबह या दिन के समय इन दोनों को साथ में ले सकते हैं।
इस समय न खाएं फल
लेकिन रात दोनों फलों को खाने से परहेज करना चाहिए। इन दोनों में फाइबर ज्यादा होता है, जो डायजेस्ट होने में समय लेता है। साथ ही इन दोनों को खाने के तुरंत बाद पानी, दूध या लस्सी पीने से भी आपको बचना चाहिए।