कोरोना काल में बहुत से प्रतिबंधों के बीच वर्चुअल दुनिया एक नए उपयोगी साधन के रूप में उभर कर आई है। कोरोना के कारण जहां सरकार की बैठकें, प्रशासनिक कामकाज और बच्चों की पढ़ाई तक वर्चुअल हो गई है। ऐसे में रंगकर्म भला कहां पीछे रहने वाला है? इसी वर्चुअल दुनिया का लाभ उठाते हुए भोपाल की रंग त्रिवेणी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा ऑनलाइन नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया जा रहा है।

कोरोना काल में बहुत से प्रतिबंधों के बीच वर्चुअल दुनिया एक नए उपयोगी साधन के रूप में उभर कर आई है। कोरोना के कारण जहां सरकार की बैठकें, प्रशासनिक कामकाज और बच्चों की पढ़ाई तक वर्चुअल हो गई है। ऐसे में रंगकर्म भला कहां पीछे रहने वाला है? इसी वर्चुअल दुनिया का लाभ उठाते हुए भोपाल की रंग त्रिवेणी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा ऑनलाइन नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन संस्था के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर शाम 7 बजे किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पहले दिन ऑनलाइन नाटक हरिशचन्द्र के चौपट राजा का मंचन मंगल शाम 7 बजे किया गया। नाटक की प्रस्तुति मण्डप सांस्कृतिक एवं कला केन्द्र रीवा द्वारा दी गई।
गोवर्धन को छोड़ चले जाते हैं गुरु :
इस नाटक में एक नगरी की कहानी बताई गई है। जहां टके सेर भाजी टके सेर मिलती है। इस नगरी में एक ज्ञानी अपने शिष्यों के साथ पधारते हैं, लेकिन उस नगरी के हाल देखकर वहां निकल जाने का निर्णय ले लेते हैं, लेकिन एक शिष्य गोवर्धनदास यहां सब चीजें एक ही भाव में देखकर अन्धेर नगरी में रहना चाहता है।

लेकिन गाेवर्धनदास के गुरु उसको ऐसी जगह पर रहने के लिए मना कर देते हैं, जहां प्रतिभा का कोई मोल नहीं है। लेकिन गोवर्धनदास गुरु की बात नहीं मानता और गुरु वहां से रवाना होने से पहले उससे कहते हैं कि ठीक है यदि तुम्हारे जीवन में कभी मुसीबत आए, तो हमें याद कर लेना और वे उस नगरी से चले जाते है।
गलती करने पर बेकसूर को सजा देता था चौपट राजा :
गुरु के जाने के बाद गोवर्धन दास अन्धेर नगरी में सुख से रहने लगता है। जिसके बाद एक दिन अन्धेर नगरी में एक बकरी दीवाल से दब कर मर जाती है, तो राजा मिस्त्री को सजा देने के लिए बुलाते हैं। लेकिन मिस्त्री किसी ओर पर आरोप मढ़ देता है, अखिरी में आरोप मढ़ते-मढ़ते कोतवाल पर आरोप आ जाता है कि उसकी वजह से बकरी दब कर मर गई।

बकरी मरने के कारण कोतवाल को फांसी की सजा सुनाई जाती है, तो मंत्री सोचते हैं कि यह मूर्ख राजा एक दिन सबको मरवा देगा। तो कोतवाल को बचाने के लिए मंत्री राजा से यह फैसला करवाते हैं कि जो व्यक्ति अंधेर नगरी में सबसे मोटा होगा। उसको कोतवाल के जगह फांसी दी जाएगी। तब सिपाही मोटे आदमी की तलाश में निकलते हैं।
यह भी पढ़ें : ढाई साल की उम्र से भरतनाट्यम कर रही हैं नन्हीं तनिष्का
गुरु की सूझबूझ से बचती है सबकी जान :
इस दौरान गोवर्धनदास खूब माल खा खा कर मोटा हो जाता है। सिपाही उसे पकड़ लाते हैं और उसको फांसी की सजा देने का फैसला किया जाता है। सर पर मुसीबत देख गोवर्धन दास को गुरु की याद आती है और वो अपनी अंतिम इच्छा में गुरे से मिलने की बात कहता है। गुरुजी आकर गोवर्धन दास की पूरी कहानी सुनते हैं और गोवर्धन के कान में कुछ कहकर फांसी के फंदे की तरफ दौड़ जाते हैं और कहते हैं कि पहले मैं फांसी के फंदे पर चढ़ूंगा।
वहीं गोवर्धनदास कहता है कि नहीं पहले मैं फांसी पर चढ़ूंगा। और दोनों आपस में लड़ने लगते हैं। यह देख सिपाही राजा को जाकर पूरा किस्सा बताता है। जिसके बाद चाैपट राजा आकर गुरुजी से पूछता है कि क्या कारण है कि आप पहले फांसी पर चढ़ना चाहते हैं।
तो गुरु बताते हैं कि अभी जो पहले फांसी चढ़ेगा उसको स्वर्ग में इंद्र का राज सिंहासन मिलेगा। क्योंकि राज सिंहासन अभी खाली पड़ा हुआ है। यह सुनकर राज कहता है मैं राजा हूं मैं पहले फांसी पर चढ़ूंगा और वो फांसी पर झूल जाता है। इस तरह राजा के मर जाने पर सब सुख की सांस लेते हैं। इस नाटक को भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने लिखा है और वर्तमान में निर्देशन विनोद मिश्र ने किया।
यह भी पढ़ें : गार्डनिंग की शौकीन है भोपाल की यह अभिनेत्री, मेहनत से तय किया बड़े पर्दे तक का सफर
UTI Symptoms: लोग अक्सर पेशाब से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर देते हैं और उन्हें सामान्य मान लेते हैं। पेशाब करते समय हल्की जलन, बार-बार पेशाब आने की इच्छा या पेट के निचले हिस्से में दर्द जैसे लक्षणों को कभी-कभी गर्मी या कम पानी पीने की वज...
30 मिनट की फास्ट वॉक से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन समय की कमी के कारण लोग अक्सर रेगुलर एक्सरसाइज़ नहीं कर पाते। ऐसे में, रोज़ाना सिर्फ़ 30 मिनट तेज़ चलना (ब्रिस्क वॉकिंग) आपकी सेहत के लिए ब...
अगर आप गर्मियों या मॉनसून के मौसम के लिए कोई स्वादिष्ट, हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो 'चटपटे जामुन शॉट्स' (Tangy Indian Blackberry Shots) एक बेहतरीन विकल्प हैं। जामुन (Indian Blackberry) न केवल अपने अनोखे स्वाद के लिए बल्कि सेहत के लिए क...
Health Benefits: सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये दोनों मसाले भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं और आयुर्वेद में इन्हें औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी और अनियमित खान-पान की आ...
Health Tips: गर्मियों में शरीर को खुद को ठंडा रखने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस दौरान खान-पान के विकल्पों का किसी के स्वास्थ्य और ऊर्जा के स्तर पर सीधा असर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थों की तासीर गर्ममानी जाती है, जो शरीर की...
How To Stay Safe in Nautapa 2026: हर साल ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाला Nautapa भीषण गर्मी और Heatwave के लिए जाना जाता है। इस बार 25 मई 2026 से 2 जून 2026 तक नौतपा रहेगा। माना जाता है कि इन 9 दिनों में सूर्य की तेज किरणों की वजह से तापमान तेजी से बढ़ता...
Healthy Drinks: झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं और लू के हालात बदतर होते जा रहे हैं। कई शहरों में पारा 50 डिग्री के करीब पहुँच गया है, जिससे पंखों की हवा भी बेअसर लगने लगी है। ऐसे में हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन (पानी की कमी), चक...
Peanuts Benefits: मूंगफली खाना सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। ज़्यादातर लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे भिगोकर खाना शरीर के लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में, मूंगफली को कच्चा या भूनकर खाने के बजाय भिगोकर खाना से...
Black Plum Benefits: जामुन (Black Plum) सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं माना जाता है। गर्मियों के मौसम में मिलने वाला एक फल को खाने के बहुत ही फयदे हैं। जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, बाज़ारों में तरह-तरह के फल दिखने लगते हैं। इन फलों में छोटे, गह...
Health Tips: अनियमित जीवनशैली और अस्वस्थ खान-पान शरीर में कई तरह की बीमारियों के बढ़ने का मुख्य कारण हैं। इसी वजह से डायबिटीज़, फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएँ बढ़ रही हैं। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि लोग एक ही समय पर फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्...