IPL 2021 KKR Vs RCB Prediction: आज शाम 7:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह केकेआर के प्रशंसकों के लिए सबसे रोमांचक मैचों में से एक होगा क्योंकि टीम को बाकी खेलों में बराबरी करनी होगी।

IPL 2021 KKR Vs RCB Prediction: आज शाम 7:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह केकेआर के प्रशंसकों के लिए सबसे रोमांचक मैचों में से एक होगा क्योंकि टीम को बाकी खेलों में बराबरी करनी होगी।
IPL 2021 KKR vs RCB Dream 11 Team Prediction, Venue, And Squads Details
कोहली की अगुवाई वाली टीम लीग में कुल 7 मैच खेलेगी और टीम में कुछ महान विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। हालांकि, 5 खिलाड़ियों के न होने की वजह से टीम में कुछ बडे बदलाव किए गए हैं।
आकाश दीप ने वाशिंगटन सुंदर की जगह ली है।, वहीं श्रीलंकाई क्रिकेटर वनिंदा हसरंगा ने एडम ज़म्पा की जगह ली है। दुष्मंथा चमीरा डेनियल सैम्स की जगह लेगें इसके अलावा जॉर्ज गार्टन उपलब्ध होंगे और स्कॉट कुगलेइजन की जगह लेंगे, फिन एलन की जगह टिम डेविड खेलेंगे।


7 आईपीएल मैच में हार क्षेल चुकी केकेआर मैदान में अपनी पाइंट टेबल में सुधार करने के लिए मैदान पर उतरेगी। इयोन मोर्गन की कप्तानी में केकेआर के पास अपने खेल को सुधारने का यह सुनहरा मौका है जिसके लिए केकेआर ने थोड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस टिम साउदी के लिए जगह बनाने वाली टीम से बाहर हो गए हैं।
Dubai International Stadium की क्षमता 20,000 से अधिक है और यह दुबई के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में से एक है। पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना अचछा फैसला होगा। स्कोरिंग होने की वजह से 200 तक टारगेट आसानी से रखा जा सकता है।
ग्राउंड सरफेस और पिच दोनों टीमों के प्रदर्शन में सुधार के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। हालांकि, आईपीएल 2021 केकेआर बनाम आरसीबी में जीत की संभावना रॉयल चैलेंजर्स की ओर थोड़ी झुकी हुई है। टीम ने अब तक 5 मैच जीते हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
वहीं, केकेआर को 7 मैचों में 5 गेम हारकर बड़ा झटका लगा है। उसने अब तक केवल 2 गेम जीते हैं और वह केवल 4 अंकों के साथ तालिका में 7वें स्थान पर है।
