JSW MG Motor India ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नई Hector Facelift का टीज़र जारी कर दिया है। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि नई Hector Facelift 15 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। 2019 में पहली बार लॉन्च होने के बाद यह SUV का दूसरा फेसलिफ्ट ह...

Hector को और ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देने के लिए इसकी फ्रंट ग्रिल को फिर से डिजाइन किया गया है।
नई ग्रिल को हनीकॉम्ब स्टाइल में तैयार किया गया है और इसे क्रोम फिनिश दिया जाएगा।
MG का लोगो बीच में ही रहेगा, लेकिन बंपर में हल्के-फुल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
फ्रंट में स्प्लिट हेडलैम्प सेटअप पहले की तरह बना रहेगा। यानी DRLs ऊपर, फॉग लैम्प्स के ऊपर होंगे और हेडलैम्प्स को नीचे बंपर में लगाया जाएगा।
कैलिन का लेआउट ज्यादा बदलने की उम्मीद नहीं है।
हालांकि, कंपनी नई अपहोल्स्ट्री और नए कलर ऑप्शंस दे सकती है, जिससे केबिन का फील अपडेटेड लगे।
2.0-लीटर टर्बो डीज़ल इंजन
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
फेसलिफ्ट मॉडल में मिलने वाले कुछ प्रमुख फीचर्स:
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
पावर्ड ड्राइवर सीट
पैनोरमिक सनरूफ