Android मोबाइल यूजर्स को एक बार फिर से सावधान होने की जरूरत है Joker Virus जिसे आखिरी बार इस साल जुलाई में सक्रिय होने की सूचना मिली थी, Google Play Store पर फिर से उभर आया है।

Android मोबाइल यूजर्स को एक बार फिर से सावधान होने की जरूरत है Joker Virus जिसे आखिरी बार इस साल जुलाई में सक्रिय होने की सूचना मिली थी, Google Play Store पर फिर से उभर आया है।
जोकर वायरस एक मैलवेयर है जो Google Play Store की कुछ ऐप्स में वापस आता रहता है। Kaspersky में मैलवेयर एनालिस्ट Tatyana Shishkova के अनुसार 14 ऐप्स में ये खतरनाक वायरस पाया गया है। मोबाइल सुरक्षा की विशेषज्ञ ने उन 14 एंड्रॉइड ऐप्स का नाम शेयर किया है जिनमें वर्तमान में 'जोकर' वायरस का खतरा ज्यादा है।
#FaceStealer Android Trojan on Google Play:https://t.co/ZLpNu2a6RB Nov 12, 10+ installs
— Tatyana Shishkova (@sh1shk0va) November 19, 2021
C2: kcoffni[.]xyz pic.twitter.com/HrAXYAy3z3
एंड्रॉइड ऐप स्टोर में लगातार दोबारा आने वाला वायरस एक मैलवेयर है जो यूजर का डेटा चुराता है। 2017 में पहली बार इस वायरस का पता चला था, Google लंबे समय तक एंड्रॉइड ऐप्स पर इस वायरस को दूर करने के प्रयास करता रहा लेकिन कंपनी ने 2019 में जोकर वायरस पर एक ब्लॉग पोस्ट भी प्रकाशित किया जिससे की सभी यूजर को अगाह किया जा सके।
बीते कुछ महीनों में एक दर्जन या इसयसे अधिक ऐप्स पर जोकर वायरस का पता चला है। Google ने इनमें से कुछ ऐप्स को हाल ही में Play Store से हटा दिया है।
नीजे दी हुईं इन 14 ऐप्स पर जोकर वायरस का पता चला है और एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि अगर वे इनमें से किसी भी ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे तुरंत हटा दें।