अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो SBI Apprentice Recruitment 2026 का सुनहरा मौका आपके लिए ही है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि देशभर में होने वाली इन भर्तियों के माध्यम से बंपर नियुक्तियां की जाएंगी।
जी हां, SBI Apprentice Recruitment 2026 के माध्यम से करीबन 7150 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया जा रहा है। यह नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए बेहद खास होने वाली है जो बैंकिंग सेक्टर में स्थायी नौकरी पाना चाहते हैं। SBI Apprentice Recruitment 2026 न केवल बैंकिंग सिस्टम को समझने का मौका देगा बल्कि भविष्य में क्लर्क और PO जैसी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार भी बनेगा और साथ ही मिलेगी हर महीने ₹15000 तक की तनख्वाह।
SBI Apprentice Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तारीख और कुल पद
- इस भर्ती अभियान के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया करीबन 7150 पद भरने वाला है। देश भर में अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग शाखाओं में यह पद भरे जाएंगे।
- आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 8 जून 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन ?
- SBI Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदक का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा 20 से 28 वर्ष होनी जरूरी है।
- आवेदक यदि SC/ST/OBC से आता है तो उसे आयु सीमा में 3 से 5 वर्ष कीविशेष छूट दी जाएगी।
सैलरी और ट्रेनिंग
- SBI Apprentice Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹15,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- लगभग 1 वर्ष के लिए यहां ट्रेनिंग दी जाएगी।
- यह स्थायी नौकरी नहीं होती, लेकिन इसके बाद उम्मीदवार PO या क्लर्क की परीक्षा के लिए तैयार हो जाते हैं जिससे भविष्य में ग्रोथ सुनिश्चित हो जाती है।
चयन प्रक्रिया
- इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।
- सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाती है।
- इसके बाद उम्मीदवारों का लोकल लैंग्वेज टेस्ट आयोजित किया जाता है।
- यदि लोकल लैंग्वेज टेस्ट में उम्मीदवार फेल हो गए तो उम्मीदवार को रिजेक्ट कर दिया जाता है।
- परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं।
SBI Apprentice Recruitment 2026 में कैसे करें आवेदन?
- इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सबसे पहले SBI की वेबसाइट पर जाएं।
- यहां करियर्स के विकल्प पर क्लिक करें।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद SBI Apprentice Recruitment 2026 का लिंक दिखाई देगा इस लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करते ही आवेदन फार्म सामने आ जाता है।
- इस आवेदन फार्म को सावधानी से भरे और मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
किन बातों का रखें ध्यान?
- SBI Apprentice Recruitment 2026 में फॉर्म भरते समय ध्यान रखें कि दस्तावेज बताए गए प्रारूप में ही अपलोड किए जाएं।
- दस्तावेजों की सूची PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होती है, जिसमें उम्मीदवार का आधार कार्ड, पैन कार्ड निवास प्रमाण पत्र ₹, एकेडमिक सर्टिफिकेट पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं।
- उम्मीदवार को यह ध्यान देना होगा की अंतिम तिथि से पहले ही फॉर्म जमा कर दें।
- अंतिम तिथि के बाद फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
SBI Apprentice Recruitment 2026 सरकारी बैंक में करियर बनाने का एक बेहतरीन मौका है। वह सभी उम्मीदवार जो ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं और भविष्य में बैंकिंग सेक्टर से जुड़ना चाहते हैं उनके लिए यह मौका शानदार साबित हो सकता है। सीमित समय में आवेदन कर जल्द से जल्द परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।













