बैंकिंग सेक्टर में करियर की शुरुआत करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए Bank Of Baroda Apprentice Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन लेकर आ गई है। यह भर्ती आपको बैंक का काम सीखने के साथ-साथ कमाई का मौका भी देगी।
BOB द्वारा निकाली गई Bank Of Baroda Apprentice Recruitment 2026 एक शानदार अवसर बनकर आई है। इस भर्ती के माध्यम से देश भर में हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जहां सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए किसी बड़े अनुभव की जरूरत नहीं बल्कि ग्रेजुएशन के बाद कोई भी उम्मीदवार सीधा आवेदन कर सकता है। मतलब यह मौका बैंक का काम सीखने का बेहतरीन मौका है जो आगे की ग्रोथ के दरवाजे खोलेगा।
Bank Of Baroda Apprentice Recruitment 2026 तारीख, शेड्यूल और भर्ती का विवरण
- बैंक ऑफ़ बड़ोदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के अंतर्गत 5000 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग संख्या में होंगे।
- इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है।
- इस भर्ती प्रक्रिया में ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने की होगी और भर्ती के बाद ₹15000 का स्टाइपेंड मिलेगा।
- इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से 700 पद, गुजरात से 900, महाराष्ट्र से 500 और कर्नाटक से 400 पद भरे जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
- Bank Of Baroda Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है।
- फ्रेशर उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- भर्ती के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष और न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है।
- वही SC/ST/OBC को सरकारी नियम अनुसार छूट दी जाएगी।
क्या मिलेगा वेतन और भत्ते?
- Bank Of Baroda Apprentice Recruitment 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
- यह ऑन द जॉब ट्रेनिंग होगी जिसमें उम्मीदवार को बैंकिंग का पूरा काम, कस्टमर हैंडलिंग, ब्रांच वर्क का अनुभव दिया जाएगा।
- यह अप्रेंटिस प्रोग्राम है जिसमें स्थायी नौकरी की कोई गारंटी नहीं मिलती लेकिन भविष्य में बैंकिंग जॉब पाने का रास्ता जरूर खुल जाता है।
Bank Of Baroda Apprentice Recruitment 2026 सिलेक्शन प्रोसेस
- इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
- परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट होगा।
- तीनों चरणों को पास करने वाले उम्मीदवार को ही फाइनली सिलेक्ट किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- Bank Of Baroda Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को नेशनल अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कीम/ नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर नोट करना होगा।
- अब उम्मीदवार को BFSI सेक्टर स्किल काउंसिल आफ इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाकर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- लॉगिन होने के बाद आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
- अब उम्मीदवार को आवेदन फार्म सावधानी से भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे।
- अब आवेदन शुल्क जमा करना होगा, इस भर्ती प्रक्रिया में GEN/OBC के लिए ₹800, SC/ST/Female के लिए ₹600 और PwD के लिए ₹400 का शुल्क निर्धारित किया गया है।
- इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा और आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास सेव करना होगा।
कुल मिलाकर वे सभी उम्मीदवार जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह एक मजबूत शुरुआत हो सकती है। Bank Of Baroda Apprentice Recruitment 2026 केवल ग्रेजुएशन की डिग्री के आधार पर बैंक का काम सीखने का मौका दे रहा है, जहां उम्मीदवार को मिल रहा है गारंटीड वेतन और भविष्य में ग्रोथ की पूरी अपॉर्चुनिटी।













