MSC Bank: सरकारी बैंक की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काफी अच्छी खबर है महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड में कई भर्त्ती पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें आवेदन करके वह इस सुनहरे अवसर का फायदा उठा सकते हैं और अपने सपने को साकार कर सकते हैं तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको इस जारी नोटिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी बताते हैं
चलिए जाने MSC Bank में निकली भर्त्ती पदों के बारे में

महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड में 153 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है इस नोटिफिकेशन में ट्रनी क्लर्क समेत गई पद के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं MSC Bank में ट्रनी जूनियर ऑफिसर पद के लिए 45, ट्रनी क्लर्क के लिए 107, स्टेनो टाईपिस्ट के लिए 1 पद पर नौकरी जारी की गई है आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की आयू अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है ट्रनी जूनियर ऑफिसर,स्टेनो टाईपिस्ट के लिए 23 वर्ष से 32 वर्ष तक और ट्रनी क्लर्क के लिये 21 वर्ष से 28 वर्ष तक आयु निर्धारित की गई है
चलिए जाने शैक्षणिक योग्यता
जो भी उम्मीदवार MSC बैंक के इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए जिसमें उनके पास 60% या इससे अधिक अंक होना चाहिए इसके अतिरिक्त मैट्रिक परीक्षा मराठी विषय के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए
जानिए कैसे कर सकते हैं MSC Bank में आवेदन
जो भी उम्मीदवार एमएससी बैंक द्वारा जारी पदों के लिए आवेदन करना चाहता है वह इसकी आधिकारिक वेबसाइट mscbank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क ली जाएगी आवेदन शुल्क के रूप में ट्रनी जूनियर ऑफिसर,स्टेनो टाईपिस्ट के लिए 1770 रुपए और ट्रनी क्लर्क के लिए 1180 रुपए ली जाएगी आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कैश कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ही किया जा सकता है
जानिए आवेदन की अंतिम डेट

महाराष्ट्र एमएससी बैंक में जारी पदो के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार भर्ती पदों के लिए 10 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है
यह भी पढ़े- Itel ने लांच किये अपने नए इयरबड्स, इतनी कम कीमत में मिलेंगे 35 घंटे चलने वाले इयरबड्स
चलिए जानते हैं MSC Bank में चयन प्रकिया
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू या फिर स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा और यह लिखित परीक्षा केवल अंग्रेजी में ही की जाएगी इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% मतलब 100 अंक से उत्तीर्ण होना चाहिए















