IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2023 सत्र की शुरूआत 31 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट के 16वें सीजन को लेकर फैंस के अंदर अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 59 दिनों तक चलने वाली इस लीग के मुकाबले 10 टीमों के...
IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2023 सत्र की शुरूआत 31 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट के 16वें सीजन को लेकर फैंस के अंदर अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 59 दिनों तक चलने वाली इस लीग के मुकाबले 10 टीमों के बीच 12 शहरों में खेले जाएंगे।
IPL 2023 के उद्घाटन मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने गत विजेता गुजरात टाइटंस होगी। टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों के कप्तान के नाम सामने आ चुके हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार (27 मार्च) को नीतीश राणा के नाम पर मुहर लगा दी। नीतीश पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। उनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के एडेन मार्करम भी पहली बार नेतृत्व करेंगे।
- ऐसे में आज के इस विशेष रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि किस टीम के कप्तान के पास कितना अनुभव है...।
[caption id="attachment_38596" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के पास 2008 से है। उन्होंने 2022 में कमान रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी, लेकिन वह दबाव को नहीं झेल पाए। आठ मैचों के बाद ही जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद फिर से धोनी को ही टीम की कमान संभालनी पड़ी। वह आईपीएल में अब तक 210 मुकाबलों में कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान 123 में जीत और 86 में हार मिले हैं। एक मैच में नतीजा नहीं निकला। इनमें राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के आंकड़े भी शामिल हैं। धोनी ने 2016 में 14 मैचों में पुणे की कप्तानी की थी। इस दौरान पांच में जीत और नौ में हार मिली थी।
यह भी पढ़ें:
KL Rahul ने Lucknow Super Giants टीम की ज्वॉइन, टीम ने जबरदस्त TWEET से किया कप्तान का स्वागत
[caption id="attachment_38597" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा
IPL के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने पांच बार मुंबई को चैंपियन बनाया है। रोहित ने 2013 से अब तक 143 मैचों में मुंबई की कप्तानी की है। इस दौरान उन्हें 79 में जीत और 60 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में चार मैच टाई रहे हैं।
[caption id="attachment_38599" align="alignnone" width="730"]

credit: google[/caption]
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर
कार दुर्घटना में चोटिल हुए ऋषभ पंत की जगह डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। वह इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर चुके हैं। IPL में उन्होंने 69 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान 35 में जीत और 32 में हार मिली। दो मैच टाई रहे। इस आंकड़े में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 2013 में दो मैचों में कप्तानी भी शामिल हैं। तब दोनों मुकाबलों में वॉर्नर की टीम को हार मिली थी।
[caption id="attachment_38600" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल
भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने 2020 से अब तक IPL के 42 मैचों में कप्तानी की है। वह लखनऊ सुपर जाएंट्स से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान थे। राहुल ने दोनों टीमों को मिलाकर कुल 42 मैचों में कमान संभाली है। 20 में उन्हें जीत और 20 में हार मिली है। राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी।
[caption id="attachment_38601" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स को पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंचाने वाले संजू सैमसन ने IPL में 31 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान उन्हें 15 में जीत और 16 में हार मिली है।
[caption id="attachment_38603" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस
भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने पिछले साल IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ दी थी। उनके स्थान पर फ्रेंचाइजी ने फाफ डप्लेसिस को कमान सौंपी। उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी। डुप्लेसिस ने 16 मैचों में कप्तानी की। इस दौरान नौ में जीत और सात में हार का सामना करना पड़ा।
[caption id="attachment_38605" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या
2022 में पहली बार गुजरात टाइटंस की टीम ने IPL में हिस्सा लिया था। हार्दिक पांड्या ने भी पहली बार ही कप्तानी की थी। उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया और पहले ही सीजन में चैंपियन भी बना दिया। हार्दिक ने 15 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान 11 में जीत और चार मैचों में हार मिली है।
[caption id="attachment_38607" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
पंजाब किंग्स: शिखर धवन
पंजाब किंग्स ने इस सीजन में शिखर धवन को कप्तान बनाया है। पिछले सीजन में टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने टीम से बाहर कर दिया। मयंक हैदराबाद के लिए खेलेंगे। धवन ने अब तक IPL में 10 मैचों में कप्तानी की है। 2014 में उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चार मैचों में जीती थी और छह में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
[caption id="attachment_38608" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
कोलकाता नाइटराइडर्स: नीतीश राणा
कोलकाता नाइटराइडर्स ने आगामी सीजन के लिए नीतीश राणा को कप्तान बनाया है। उनके पास IPL में कप्तानी का अनुभव नहीं है। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान 12 मैचों में से टीम को आठ में जीत मिली थी। दिल्ली को चार में हार का सामना करना पड़ा।
[caption id="attachment_38609" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्करम
दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम भी पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। वह दक्षिण अफ्रीकी की नई टी20 लीग एसए20 (SA20) में सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया। इसका इनाम उन्हें फ्रेंचाइजी ने दिया और हैदराबाद की भी कमान सौंप दी। अब देखना है कि मार्करम एसए20 की सफलता आईपीएल में दोहरा पाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें:
BCCI asks IPL 2023 franchises to ‘Protect’ these Indian bowlers; Know why