IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इसी के साथ ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस भी अब शुरू हो चुकी है। इन दोनों रेस में भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपना दबदबा कायम रखा है। ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में कुल तीन भारतीय खि...

Source - Google[/caption]
IPL 2023: रुतुराज गायकवाड़ ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के पहले मुकाबले में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 92 रनों की पारी खेली, जिससे की उन्होेंने सामने वाली टीम और बल्लेबाजो को ये बता दिया था, कि इस साल वह एक बार फिर ऑरेंज कैप जीत सकते हैं। बता दें कि गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में ऑरेंज कैप जीता भी था। इस साल भी वो दो मैचों में 149 रन बनाकर इस रेस में अब तक सबसे आगे चल रहे हैं।
[caption id="attachment_42645" align="alignnone" width="1080"]
IPL 2023[/caption]
दूसरे नंबर पर आते हैं लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के काइल मायर्स हैं, जोकी मैचों की दो पारियों में 126 रन बना लिए हैं। उनके अलावा मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा भी 1 मैच की एक पारी में नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर इस रेस में तीसरे नंबर पर बने हुए है।
Source - Google[/caption]
IPL 2023: गेंदबाजों में अगर हम बात करें तो फिलहाल सबसे आगे लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड चल रहे है। मार्क वुड ने अभी तक अपने खेले 2 मुकाबलों की 2 पारियों में अब तक कुल 8 विकेट चटकाए हैं और पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे भी चल रहे हैं।
ये भी पढ़े: IPL 2023: RCB का स्टार बैटर टूर्नामेंट से बाहर, पिछले सत्र में खेली थी शतकीय पारी
[caption id="attachment_42647" align="alignnone" width="1069"]
Source - Google[/caption]
IPL 2023: उसके बाद दो भारतीय लेग स्पिनर भी मौजूद हैं। दूसरे स्थान पर 5 विकेट लेकर लखनऊ के रवि बिश्नोई हैं और वहीँ तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल चल रहे हैं।जिन्होंने अभी तक एक मैचों की एक पारी में 4 विकेट लिए है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के मोईन अली ने 2 मैचों की एक पारी में ही गेंदबाजी की है, लेकिन 4 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़े: Rishabh Pant Says ‘Main AA Raha Hu’ As He Finally Gets Permission To Watch DC Vs GT From The Dugout!