Tu Jhoothi Main Makkaar: होली के मौके पर एंटरटेनमेंट फिल्मों का दौर शुरु से चला आ रहा है। ये वो ट्रेंड है, जहां त्यौहार पर पूरा परिवार मिलकर एक फिल्म को एंटरटेनमेंट की तरह देख सके। फिल्मों के निर्देशक लव रंजन ने हमेशा से ही युवाओं के रिलेशनशिप से जुड़े...
Tu Jhoothi Main Makkaar: होली के मौके पर एंटरटेनमेंट फिल्मों का दौर शुरु से चला आ रहा है। ये वो ट्रेंड है, जहां त्यौहार पर पूरा परिवार मिलकर एक फिल्म को एंटरटेनमेंट की तरह देख सके। फिल्मों के निर्देशक लव रंजन ने हमेशा से ही युवाओं के रिलेशनशिप से जुड़े मुद्दों को सामने लेकर आते हैं।
[caption id="attachment_28072" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
“Tu Jhoothi Main Makkaar” रिलेशनशिप पर बनी मूवी
प्यार का पंचनामा 1, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी यूथफुल फिल्मों की कड़ी में “तू झूठी मैं मक्कार” भी अब शामिल हो चुकी है। ये फिल्म युवाओं के रिलेशनशिप की उलझनों को दिखाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने फैमिली सिस्टम जैसे अहम मुद्दे को भी बेहद खूबसूरती से जोड़ा है।
[caption id="attachment_28073" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
“Tu Jhoothi Main Makkaar” ने की बंपर कमाई
“तू झूठी मैं मक्कार” फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। दर्शकों ने फिल्म की खूब तारीफ की है। इस फिल्म की अच्छी खासी एडवांस बुकिंग मिली थी, जिसके बाद फिल्म ने पहले दिन के पहले शो ने 2.35 करोड़ की बंपर कमाई कर ली हैं ।
[caption id="attachment_28082" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
श्रद्धा और रणबीर पहली बार आए साथ
Tu Jhoothi Main Makkaar: बतादें कि ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का निर्देशन लव रंजन ने किया है। वही रणबीर और श्रद्धा को लेकर भी लव ने अपनी पुरानी मूवी की तरह ड्रामा परोसा है। गौरतलब है कि पहली बार रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी परदे पर साथ दिख रही है। ऐसे में फैंस के लिए ये एक नई ट्रीट भी है।
[caption id="attachment_28071" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
“Tu Jhoothi Main Makkaar” की कहानी
Tu Jhoothi Main Makkaar: ये कहानी है रणबीर और श्रद्धा के इर्द गिर्द घुमती है। कहानी में दोनों को एक दूसरे से प्यार होता है अब पहले किसको होता है ये फिल्म देखने पर पता चलेगा। फिर आगे बात उनकी शादी तक आती है और फिर आता है फिल्म का असली मोड़ और ये ट्विस्ट ही फिल्म में जान डाल देता है।
[caption id="attachment_28070" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
ये फिल्म रिलेशनशिप की बात करती है, फैमिली की बात करती है और बड़े खूबसूरत तरीके से सबका महत्व दिखाती है। बिना ज्ञान दिए काफी कुछ बता देती है। फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा स्लो है और थोड़ा बोरिंग भी लगता है। लेकिन सेकेंड हाफ में फिल्म में सारी कसर पूरी हो जाती है औऱ फिल्म जबरदस्त एंटरटेनमेंट करती है।
[caption id="attachment_28117" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
वही अनुभव सिंह बस्सी की कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त दिखाई गई है वे रणबीर के दोस्त के रोल में नजर आ रहें हैं। साथ ही डिंपल कपाड़िया ने शानदार एक्टिंग की है।
Also Read:
Luv Ranjan’s Tu Jhoothi Main Makkaar Releases In Theatres This Holi
गाने ने भी मचाला धमाल
इस फिल्म के गाने काफी जबरदस्त है। जहां गाने फिल्म की कहानी को आगे बढाते हैं और बोरिंग नहीं लगते। वही गानों का पिक्चराइजेशन शानदार दिखाई दे रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=kJPWU-ZLLR4&t=7s
इसमें अरिजीत की आवाज में ओ बेदर्दिया लंबे वक्त तक याद रखा जाने वाला गाना बनेगा। सिनेमेटोग्राफी बहुत अच्छी है फर्स्ट हाफ में स्पेन की लोकेशन्स सुंदर लगती हैं और वहां रणबीर-श्रद्धा के सीन्स को बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है।
अब "पठान" पर लगेगा ब्रेक
जबसे थियेटर में पठान आई है तबसे लेकर अब तक उसके बाद कोई भी रिलीज़ फिल्म सिनेमाघरों में टिक नहीं पाई। पहले कार्तिक आर्यन की शहज़ादा और अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी पिट गई।
[caption id="attachment_28069" align="alignnone" width="1600"]

Credit: Google[/caption]
कई फिल्में आती जाती रही लेकिन पठान टिकी फिर भी टिकी रही। बतादें कि हिंदी फिल्म में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद, ये माना जा रहा है कि पठान की कमाई पर ब्रेक लग जाएगा। और ये ब्रेक रणवीर-श्रद्धा की मूवी
‘तू झूठी मैं मक्कार’ लगाने के आसार नजर आ रहे हैं।
Also Read:
Satish Kaushik: हमेशा याद रहेगा कैलेंडर, मुत्तु स्वामी और पप्पु पेजर का दमदार किरदार