हालही में हॉनर मैजिक मोबाइल काफी चर्चा में हैं। दरअसल, कंपनी ने बार्सिलोना, स्पेन में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC- एक तरह का इवेंट) 2023 के पहले दिन ही Honor Magic सीरीज़ को लॉन्च किया। शेनजेन स्थित कंपनी के फ्लैगशिप लाइनअप में ऑनर मैजिक 5 और ऑनर मैजिक...

Credit:google[/caption]
इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 54-मेगापिक्सल का वाइड मेन कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस के साथ-साथ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसके अलावा Honor Magic 5 में 5,100mAh की बैटरी है। इसके अन्य स्पेसिफिकेशन हॉनर मैजिक सीरीज के समान हैं।
हॉनर मैजिक 5 2 कलर वेरिएंट ब्लू और ब्लैक कलर में आता है। वहीं, Honor Magic 5 की शुरुआती कीमत लगभग 78,800 रुपये होगा।
Also Read:Ford Owners Be Aware Now !!
Credit: Google[/caption]
इस मोबाइल में ऑप्टिक्स के लिए 50-मेगापिक्सल वाइड प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के ट्रिपल यूनिट रियर कैमरा यूनिट है। इसके कैमरा यूनिट में एक रियर सिंगल एलईडी फ्लैश भी स्पोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए यूजर्स को 3डी डेप्थ कैमरा के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट स्नैपर मिलता है।
हॉनर मैजिक 5 प्रो में 66W सुपरचार्ज चार्जर के साथ 5,100 एमएएच की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग के लिए 50W सपोर्ट है। इसमें डुअल-सिम, 5जी सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी के लिए कनेक्टिविटी सपोर्ट है। इस मोबाइल में पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68-रेटेड है।
हॉनर मैजिक 5 प्रो पांच कलर वेरिएंट- ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, मीडो ग्रीन, ऑरेंज और कोरल पर्पल में उपलब्ध है। Honor Magic 5 Pro 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल के लिए लगभग 1,05,100 रुपये खर्चे करने पड़ेंगे।
Credit :Google[/caption]
Honor Magic Vs के ऑप्टिक्स स्पेसिफिकेशंस में 54-मेगापिक्सल का एलईडी ट्रिपल कैमरा सेटअप और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट स्नैपर शामिल है। रियर कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी है।
इसमें HONOR 66W सुपरचार्ज चार्जर के साथ 5,000mAh का बैटरी है। साथ ही इसमें यूएसबी टाइप-सी केबल, वाईफाई, ब्लूटूथ और 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलता है। Honor Magic Vs सियान और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। Honor Magic Vs की शुरूआती कीमत लगभग 1,40,300 रुपये तक होगा।
हॉनर मैजिक सीरीज की मार्केट में उपलब्धता को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई तारीख निर्धारित नहीं किया है। इसलिए, अगर आप नए मोबाइल खरीदने का सोच रहे हैं और आपकी बजट हॉनर मैजिक सीरीज के रेंज का है, तो आप इसकी मार्केट में आने का इंतज़ार कर सकते हैं।