Sameer Khakhar Death: फिल्म इंडस्ट्री में तो जैसे शोक की लहर दौड़ गयी है। पहले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक का निधन फिर अब अभिनेता समीर खख्खर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। Sameer Khakhar को थी सांस लेने में तकलीफ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताब...
Sameer Khakhar Death: फिल्म इंडस्ट्री में तो जैसे शोक की लहर दौड़ गयी है। पहले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक का निधन फिर अब अभिनेता समीर खख्खर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
Sameer Khakhar को थी सांस लेने में तकलीफ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीर खख्खर को सांस की तकलीफ के साथ-साथ कई बीमारियां हो गई थीं। पिछले दिन उन्हें सांस लेने में ज्यादा परेशानी होने लगी जिसके बाद उन्हें बोरीवली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
[caption id="attachment_30794" align="alignnone" width="1200"]

credit: google[/caption]
जहां उन्होंने आखिरी सांस लीं। इस बात की जानकारी समीर खख्खर के भाई गणेश खख्खर ने मीडिया चैनलों से बात करके साझा की है।
कई मल्टीपल ऑर्गन फेल की वजह से हुआ निधन
[caption id="attachment_30797" align="alignnone" width="882"]

credit: google[/caption]
Sameer Khakhar: 80 के दशक में दूरदर्शन के 'नुक्कड़' में 'खोपड़ी' का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले समीर खख्खर का निधन कई ऑर्गन्स फेल होने के कारण हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समीर खख्खर की पिछले कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी।
Also Read:
Happy Birthday Alia Bhatt: 6 साल उम्र में बॉलीवुड में रखा कदम, जाने ऐसी फिल्में जिनमें दिखेगा आलिया का अनदेखा अवतार !
अस्पताल में किया गया Sameer Khakhar को एडमिट
14 मार्च की दोपहर उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हुई तो उन्हें मुंबई के बोरिवली के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अस्पताल में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू शिफ्ट किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर का निधन 15 मार्च की सुबह 4.30 बजे हो गया था।
[caption id="attachment_30796" align="alignnone" width="1280"]

credit: google[/caption]
कई सीरियल्स में भी आए नजर
https://www.youtube.com/watch?v=sXnNRYL1C8A
समीर ने कई नुक्कड़ नाटक भी किए, साथ ही वह शाहरुख खान के साथ 'मनोरंजन', 'सर्कस' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। समीर खख्खर ने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई थी।
'फर्जी' में आए समीर खख्खर नजर
[caption id="attachment_30798" align="alignnone" width="1280"]

credit: google[/caption]
Sameer Khakhar: गौरतलब है कि समीर खख्खर ने इंडस्ट्री को 38 साल दिए हैं। समीर आखिरी बार हाल में आई शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। समीर ने काफी साल फिल्मी दुनिया का हिस्सा रहने के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था और बंबई छोड़ अमेरिका में बस गए थे।
Also Read:
King Khan to Share Big Screen With Which South Beauty? Read here