Regular Sex Benefits: हम सब फिट रहने के लिए जिम, योग,डाइट सभी पर ध्यान दे देते हैं। लेकिन एक सबसे महत्वपूर्ण पहलू जिसे नजरअंदाज करते हैं वह हमारी सेक्स लाइफ का, क्योंकि एक हेल्दी सेक्स लाइफ ही हमारे मेंटल हेल्थ को बेहतर रखती है।
जी हां, विशेषज्ञों के अनुसार सेक्सुअल इंटरकोर्स के दौरान विशेष हार्मोन रिलीज होते हैं। यह हार्मोन हमारे शरीर, मन, भावनाओं और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए एक रिसर्च की माने तो जो लोग अपने पार्टनर के साथ संतुलित और सुरक्षित यौन जीवन जीते हैं उनकी सेहत में काफी सुधार होता है। उन्हें बेहतर नींद आती है, तनाव कम होता है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
इसके उलट ऐसे लोग जिनकी सेक्सुअल लाइफ खराब है या जो अपने पार्टनर के साथ नियमित सेक्स नहीं करते उनकी सेक्सुअल लाइफ तो खराब होती ही है रिश्ते भी बिगड़ते हैं और शरीर में हार्मोन रिलीज नहीं हो पाते,जिसकी वजह से चिड़चिड़ापन अन्य बीमारियां यहां तक की हार्ट अटैक जैसी समस्याएं भी आती है। यही वजह है कि डॉक्टर खुद मानते हैं कि एक हेल्दी सेक्स लाइफ आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है।
नियमित सेक्स करने के फायदे जिन्हें जानकर आप हो जाएंगे हैरान

पार्टनर के साथ रिश्ता होगा मजबूत:
जब दो लोग एक दूसरे के करीब आते हैं तो उनमें शारीरिक जुड़ाव नहीं बल्कि मानसिक जुड़ाव भी होता है। सेक्स के दौरान शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन निकलता है। यह लव हार्मोन होता है। यह आपको अपनापन, विश्वास और प्यार सिखाता है और इसी की वजह से जब दो लोग यौन रिश्ते में आते हैं तो वह इमोशनली कनेक्ट हो जाते हैं। उनकी लाइफ बैलेंस होने लगती है। ऐसे लोग ज्यादा खुश और ज्यादा स्टेबल होते हैं। अगले दिन काम पर दिए बेहतर परफॉर्मेंस करते हैं।
चिंता और तनाव कम:
आजकल के दौर में हर व्यक्ति के जीवन में चिंताओं ने घर कर लिया है। परंतु चिंता और तनाव के बीच का एकमात्र बेहतर तरीका है नियमित सेक्स। नियमित सेक्स के फायदे की बात करें तो जब आप अपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होते हैं तो आपके ब्रेन में डोपामाइन और एंडोर्फिन जैसे फील गुड हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड बेहतर करते हैं। यह आपके दिमाग को शांत करते हैं।
इससे तनाव दूर होता है। आप खुश महसूस करते हैं इसीलिए जिन लोगों की सेक्स लाइफ बेहतर होती है वे लोग अपने जीवन में तरक्की करते हैं।
नींद की क्वालिटी होती है बेहतर:
नियमित सेक्स करने के फायदे की बात हो और अच्छी नींद का फायदा अनदेखा किया जाए ऐसा कैसे हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार ऐसे कपल जो नियमित सेक्स करते हैं उन्हें अच्छी और गहरी नींद आती है। इसके उलट जिन लोगों के यौन रिश्ते अच्छे नहीं है उन लोगों को नींद नहीं आती।
इसके पीछे भी महत्वपूर्ण कारण है क्योंकि जिनकी सेक्स लाइफ हेल्दी होती है उनकी बॉडी का ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन लेवल बढ़ जाता है। शरीर में नींद लाने वाला मेलाटोनिन भी बेहतर हो जाता है जिससे अच्छी नींद आती है।
इम्यूनिटी होगी मजबूत:
नियमित सेक्स करने के फायदे में सबसे बड़ा फायदा है इम्युनिटी का। जी हां, नियमिय सेक्स करने वाले लोगों का इम्यून सिस्टम भी काफी मजबूत होता है। रिसर्च के अनुसार ऐसे कपल जो हफ्ते में एक दो बार सेक्स करते हैं उनके शरीर में इम्यूनोग्लोबिन नाम का एंटीबायोटिक लेवल ज्यादा होता है।
यह एंटीबायोटिक ही हमारे शरीर को आए दिन होने वाले इन्फेक्शन से बचाता है। असल में हेल्दी सेक्सुअल लाइफ जीने वालों को तनाव नहीं होता। पार्टनर के साथ इंटिमेसी होने की वजह से इन लोगों में विश्वास अपनापन जैसी भावनाएं जन्म लेती है और यह हार्मोन ही शरीर को सुरक्षित महसूस कराते हैं।
जब हमारा शरीर सुरक्षित महसूस करता है तो ब्रेन अपने आप ही एंटीबॉडी रिलीज़ करना शुरू करता है। जिससे आए दिन होने वाली बीमारियों से बचाव होता है।
हार्ट अटैक का कम खतरा:
हेल्दी सेक्सुअल लाइफ जीने वाले लोगों में हार्ट अटैक जैसी बीमारियां भी नहीं होती, क्योंकि इन लोगों का हृदय स्वस्थ रहता है। तनाव और बिना स्ट्रेस का जीवन दिल की हेल्थ को बेहतर रखता है।
दूसरा सेक्स एक प्रकार का कार्डियो एक्सरसाइज होता है जिसमें ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है और इसीलिए नियमित सेक्स करने वालों को हार्ट अटैक का खतरा न के बराबर होता है।
पेल्विक मसल होते हैं मजबूत:
नियमित सेक्स करने के फायदे में पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों की मजबूती भी महत्त्वपूर्ण है। रेगुलर सेक्स पेल्विक मसल को एक्टीव और मजबूत बनाता है। यह महिलाओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इससे गर्भाशय और वजाइना की सेहत बेहतर होती है।
मजबूत पेल्विक मसल के चलते महिलाओं को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी कम करना पड़ता है और इससे आगे चलकर होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
नेचरल पेन रिलीवर:
सेक्स के दौरान हमारे ब्रेन में कुछ विशेष प्रतिक्रिया होती है जिसकी वजह से एंडोर्फिन, डोपामिन, ऑक्सीटोसिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं। डोपामिन हैप्पी हार्मोन है खुश रखने में मदद करता है। ऑक्सीटोसिन स्ट्रेस को खत्म करता है ऐसे लोग जिन्हें शरीर में आए दिन दर्द होता है। उन लोगों के लिए नियमित सेक्स किसी चमत्कार से कम नहीं। इससे बार-बार होने वाला सर दर्द ,मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में राहत मिलती है।
हेल्दी सेक्स लाइफ केवल शारीरिक जरूरत नहीं है बल्कि यह हमारे पूरे स्वास्थ्य का हिस्सा है। रिश्तो में प्यार बढ़ाने के साथ साथ यह आपको विभिन्न प्रकार के परेशानियों और तनाव से दूर रखता है। हालांकि यह जरूरी है नियमित सेक्स करने के फायदे जानने के बाद आप जब भी सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाएं तो पार्टनर की सहमति से बनाएं।
क्योंकि सेक्सुअल रिलेशनशिप के दौरान पार्टनर का खुश होना बहुत जरूरी है। यदि इस दौरान आपका पार्टनर खुश नहीं हुआ और जोर जबरदस्ती की गई तो ऊपर दिए गया कोई फायदा देखने को नहीं मिलेगा।













