Oral Sex: आजकल गले के कैंसर का मामला तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से 70% मामले ऐसे हैं जिनके मरिज ना सिगरेट और ना ही तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर सवाल उठता है कि ऐसा कौन सा वायरस है जो गले की कैंसर की वजह बन रहा है? इस पर काफी रिसर्च की गई और सामने आई हैरान करने वाली वजह।
गले के कैंसर का सबसे बड़ा खतरा है HPV और Oral Sex, जी हां, अमेरिका और यूरोप में कई ऐसे कैसे देखे गए हैं जहां 70% गले के कैंसर के मामले HPV वायरस और ओरल सेक्स से जुड़े हैं। जब इन सारे मामलों में डीप रिसर्च की गई तब पता चला कि ओरल सेक्स के दौरान यह वायरस गले में प्रवेश करता है और कई सालों तक बिना लक्षण दिखाए छुपा रहता है। जिससे धीरे-धीरे गले के कैंसर का खतरा बढ़ता जाता है।
असल में बदलती लाइफस्टाइल, कई सारे सेक्स पार्टनर और असुरक्षित व्यवहार की वजह से गले का कैंसर अब एक बहुत बड़ा रोग बन गया है जिसके लिए सावधानी अपनाना बनाना बहुत जरूरी हो गया है।
क्या सच में Oral Sex गले के कैंसर की वजह बन रहा है?
साफ शब्दों में कहे तो Oral Sex गले के कैंसर का कारण नहीं है। लेकिन ओरल सेक्स से शरीर में HPV वायरस का संक्रमण बढ़ जाता है और यही एचपीवी वायरस आगे चलकर शरीर में कैंसर का कारण बनता है। HPV एक Sexualy Transmitted Virus है जो शरीर में एक बार प्रवेश कर जाए तो लंबे समय तक चुपचाप छुपा रहता है। लेकिन धीरे-धीरे यह आपके ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचा कर कैंसर में बदल सकता है।
क्यों सुरक्षित है या नहीं ओरल सेक्स ?
- Oral Sex को 100% सुरक्षित नहीं माना जाता क्योंकि यह विभिन्न प्रकार के संक्रमण का माध्यम बन सकता है।
- कई बार ओरल सेक्स की वजह से ही HPV वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
- हालांकि कुछ सावधानियों से इस रिस्क को कम किया जा सकता है जैसे कि कंडोम या डेंटल डैम का इस्तेमाल करना
- केवल लिमिटेड पार्टनर के साथ व्यवहार रखना
- HPV वैक्सीन लगाना और Oral Sex के दौरान हाइजीन का पूरा ध्यान रखना
- लेकिन ओरल सेक्स स्वाभाविक व्यवहार नहीं माना जाता यह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है।
क्या कहते हैं रिसर्च और आंकड़े
एक रिसर्च की माने तो अबसे पहले तक कैंसर के ज्यादातर मामले तंबाकू और शराब से जुड़े होते थे। पर अब कई देशों में यह मामले HPV वायरस से जुड़े पाए गए हैं। इनमें से 60% से 70% मामले केवल HPV वायरस के ही हैं। पुरुषों में यह खतरा महिलाओं की तुलना में ज्यादा बढ़ रहा है। खासकर 40 से 55 साल की उम्र के लोग गले के कैंसर से प्रभावित दिखाई दे रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ा कारण HPV वायरस का। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले 20-30 सालों में यौन व्यवहार बदला है। ओरल सेक्स का ट्रेंड चल पड़ा है, जिसकी वजह से इस प्रकार की बीमारियां बढ़ रही हैं।
कैसे HPV वायरस बनता है कैंसर का कारण?
- HPV वायरस एक सेक्शुअली ट्रांसमिटेड वायरस है। Oral Sex के दौरान यह मुंह और गले में पहुंच सकता है।
- जब यह मुंह और गले में पहुंच गया तो यह टॉन्सिल्स या जीभ के पीछे छुप कर बैठ जाता है।
- कई सालों तक यह बिना किसी लक्षण के आपके शरीर में रह सकता है।
- कई बार कुछ लोगों के कई सारे सेक्स पार्टनर होते हैं या बार-बार ओरल सेक्स करने वाले लोगों में भी यह जोखिम ज्यादा पाया जाता है।
- यह वायरस कई सालों तक शरीर में बिना किसी लक्षण के रहता है और धीरे-धीरे आपकी कोशिकाओं को कैंसर में बदल देता है।
- यह वायरस सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर करता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है खासकर पुरुषों पर इस वायरस का प्रभाव ज्यादा दिख रहा है।
गले के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं?
गले में यदि दो हफ्ते से ज्यादा निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे तो इसका मतलब बात सीरियस है और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें
- लगातार गले में दर्द रहना
- आवाज बैठ जाना
- खाना या सालिवा निगलने में परेशानी होना
- गर्दन में गांठ महसूस होना
- बिना वजह वजन कम हो जाना
HPV वायरस से होने वाले कैंसर से कैसे बचाव करें
- गले का कैंसर आजकल Oral Sex की वजह से हो रहा है, इसीलिए एचपीवी वायरस से बचने हेतु कंडोम या डेंटल डैम का उपयोग करें।
- मल्टिपल पार्टनर के साथ संबंध बनाने से बचें।
- सबसे प्रभावशाली तरीका है HPV वैक्सीन लगवा लें, यह वायरस से बचाव करता है।
- समय-समय पर अपना हेल्थ चेकअप कराएं जिससे इलाज आसान हो जाता है।
कुल मिलाकर गले के कैंसर की वजह अब केवल धूम्रपान या शराब नहीं बल्कि HPV संक्रमण भी बन गया है 60 से 70% तक केसेस में Oral Sex ही इसकी सबसे बड़ी वजह दिखाई दे रही है। इसीलिए जागरूक रहे और सुरक्षित व्यवहार अपनाएं।
Read More: कंडोम इस्तेमाल करने का सही तरीका: 90% लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें! जानिए एक्सपर्ट टिप्स
















