• Latest
  • Trending
  • All
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: 35,000 से 1 लाख तक सब्सिडी…जानिए आवेदन से लेकर तैयारी तक की पूरी जानकारी!

May 2, 2026
Krystal D'Souza

No Controversy, No PR Drama फिर भी Krystal D’Souza की लव लाइफ पर क्यों अटका हुआ है पूरा इंटरनेट?

May 24, 2026
Ketu Gochar

Ketu Gochar : केतु के मघा नक्षत्र गोचर करने से इन 3 राशियों पर बढ़ेगा संकट! जानें कौन सी राशियां हैं वो?

May 24, 2026
Nautapa 2026

Nautapa me Bachne Ke Upay: 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा, लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

May 24, 2026
Bihar Police ASI Recruitment 2026

Bihar Police ASI Recruitment 2026: कम फीस, शानदार सैलरी और सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर!

May 24, 2026
उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला का Cannes 2026 में ग्लैमरस लुक और Inspector Avinash में No Makeup अंदाज!! आखिर कौन सी उर्वशी आ रही है दर्शकों को पसंद!

May 24, 2026
Wheat Procurement

Wheat Procurement: मध्य प्रदेश में MSP पर गेहूं की खरीद का कोटा पूरा, 100 लाख टन के लक्ष्य से आगे निकली सरकार, जानें क्या करें किसान?

May 24, 2026
Farmers' Growth

Farmers’ Growth: किसानों की आय बढ़ाने सरकार की बड़ी पहल, खेतों की मेड़ पर औषधीय पौधे लगाकर काटेंगे मुनाफा, जानें क्या है योजना?

May 24, 2026
Pitru Dosh Mukti Upay

Pitru Dosh Mukti Upay: पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए मलमास में करे ये खास उपाय, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, जानें?

May 24, 2026
Numerology

Numerology: तिनके जितना सहारा मिलते ही उड़ान भरने लगते हैं इस मूलांक वाले लोग, जानें क्यों कहते हैं इन्हें सोया हुआ शेर?

May 24, 2026
UGC DAE CSR PhD Admission 2026

UGC DAE CSR PhD Admission 2026: देश के टॉप रिसर्च सेंटर में PhD का मौका?!! 15 जून तक करें आवेदन वरना पछताना पड़ेगा!

May 24, 2026
Shukra Gochar

Shukra Gochar : शुक्र ग्रह कर्क राशि में करने जा रहे गोचर, 4 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, जानें?

May 24, 2026
बॉबी देओल

बॉबी देओल को कैसे मिला Animal फिल्म में Abrar का रोल? अब Bandar समेत इन फिल्मों से मचाने वाले हैं धमाका!

May 24, 2026
Monday, May 25, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • मध्य प्रदेश
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • राज्य
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • इंग्लिश
  • वेब स्टोरीज
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Informative

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: 35,000 से 1 लाख तक सब्सिडी…जानिए आवेदन से लेकर तैयारी तक की पूरी जानकारी!

bhavnaKalyani by bhavnaKalyani
May 2, 2026
in Informative
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026

जीवन में एक बार भगवान शिव के धाम जाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 सब्सिडी एक बहुत बड़ा मौका बन सकती है।

हर साल लाखों श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा जाने की योजना बनाते हैं। लेकिन इस यात्रा में ₹3,00,000 तक का खर्च यात्रा को कठिन और महंगी बना देता है। ऐसे में अलग-अलग राज्य सरकार इस दिव्य यात्रा को आसान बनाने के लिए ₹35,000 से लेकर ₹1,00,000 तक की सब्सिडी दे रहे हैं।

2026 में जून से अगस्त के बीच होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक सफर नहीं बल्कि यह आत्मिक शांति और मोक्ष की ओर बढ़ने का मार्ग है। परंतु इस यात्रा में चयन कैसे होता है? कौन एलिजिबल होता है? यात्रा में खर्च कितना आता है? कौन-कौन से सामान की जरूरत होती है? यह सब जानना भी बेहद जरूरी है। तो अगर आप भी 2026 में कैलाश मानसरोवर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां आपको मिलेगी कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 सब्सिडी, खर्च, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तैयारी की पूरी जानकारी।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 सब्सिडी क्या है?

कैलाश मानसरोवर यात्रा बेहद दिव्य यात्रा है। परंतु यह चुनौती पूर्ण और महंगी भी साबित होती है। हर साल हजारों लोग आवेदन करते हैं, लेकिन सीमित सीट और भारी भरकम रकम की वजह से कम लोग ही इस यात्रा को पूरा कर पाते हैं। ऐसे में देश भर की विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा इस यात्रा को पूरी करने पर सब्सिडी दी जाती है।

यह सब्सिडी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तीर्थ यात्रा, दिव्य यात्रा इत्यादि नाम से राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। यह सब्सिडी यात्रा पूरी होने के बाद ही मिलती है और हर राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी राशि अलग-अलग होती है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 राज्यवार सब्सिडी की लिस्ट

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 में केंद्र सरकार कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी। हालांकि प्रमुख राज्यों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी इस प्रकार होने वाली है:

  • उत्तर प्रदेश : 1 लाख रुपये
  • राजस्थान : 1 लाख रुपये
  • हरियाणा : ₹50,000
  • तमिलनाडु : ₹50,000
  • कर्नाटक : ₹35,000
  • दिल्ली : ₹30000

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 में आने वाला कुल खर्च

  • कैलाश मानसरोवर यात्रा का खर्च रूट के आधार पर अलग-अलग होता है।
  • सरकारी रूट जो मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) द्वारा तैयार किया गया है उसका खर्चा लगभग 1.7 लाख तक आता है।
  • वही नेपाल से जाने वाला प्राइवेट रूट पर खर्च 2.5 लाख से ₹3 लाख रुपए तक का पड़ता है।
  • ट्रैवल (बस /हेलीकॉप्टर?/ फ्लाइट) का खर्चा
  • होटल भोजन का खर्चा
  • मेडिकल टेस्ट
  • वीजा और परमिट का खर्चा होता है।
  • साथ ही ₹5000 रजिस्ट्रेशन फीस और मेडिकल चार्ज अलग से देना होता है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए योग्यता

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 में केवल वही जा सकते हैं जो शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हैं। इसके लिए सरकार द्वारा मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाता है।जाने से पहले मेडिकल टेस्ट देना पड़ता है।

इसके लिए योग्यता मापदंड इस प्रकार होने चाहिए:

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच हो सकती है।
  • उम्मीदवार के पास पासपोर्ट होना जरूरी है।
  • आवेदक शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए।
  • हाई एल्टीट्यूड पर सांस की तकलीफें हो सकती है इसीलिए फिटनेस सर्टिफिकेट आवश्यक होता है।
  • आवेदक को सरकार और प्राइवेट एजेंसी द्वारा मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ता है।
  • इसके बाद ही फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन कैसे करें?

कैलाश मानसरोवर यात्रा की आवेदन प्रक्रिया 1 में 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 बताई जा रही है। यात्रा जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाती है। इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।

  • सबसे पहले मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स की वेबसाइट के एम kmy.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • OTP के जरिए वेरिफिकेशन होने के बाद अब अपना पूरा डिटेल नाम/ पता/ पासपोर्ट डिटेल इमरजेंसी कांटेक्ट भरने होंगे।
  • अब सारे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद कंप्यूटर लॉटरी प्रोसेस होता है जिसमें चुनिंदा लोगों को कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ के माध्यम से सिलेक्ट किया जाता है।
  • चयन होने पर उम्मीदवार को SMS या ईमेल से सूचना दी जाती है।
  • इसके बाद ₹5000 जमा करने होते हैं और दिल्ली में ITBP द्वारा मेडिकल चेकअप से गुजरना पड़ता है।
  • बहुत सारे लोग इसी स्टेप में बाहर हो जाते हैं।
  • इसके पश्चात यात्रा की तैयारी शुरू हो जाती है।
  • बैच के अनुसार रूट दिया जाता है और आधिकारिक यात्रा सरकारी मार्गदर्शन में पूरी होती है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 में कौन से सामान लेकर जाएं?

कैलाश मानसरोवर यात्रा बहुत कठिन होती है इसीलिए जरूरी सामान अपने पास रखना आवश्यक है जैसे

  • गरम कपड़े जैकेट थर्मल
  • ट्रैकिंग शूज
  • ऑक्सीजन सिलेंडर या कैन
  • पावर बैंक
  • अपनी सारी दवाइयां
  • सनग्लास सनस्क्रीन
  • यहां तापमान माइनस 10 डिग्री तक जाता है इसीलिए शारीरिक रूप से तैयारी भी शुरू कर दें।

यात्रा से पहले कौन सी बातों का रखें ध्यान

  • कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 आसान यात्रा नहीं है। यह दिव्य तीर्थ यात्रा है।
  • कैलाश मानसरोवर समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित है।
  • इसलिए यहाँ ऑक्सीजन की कमी होती है। हर साल हजारों लोग मेडिकल टेस्ट में ही रिजेक्ट हो जाते हैं।
  • यह इस यात्रा के लिए उम्मीदवारों का चयन लॉटरी से होता है।
  • और कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 की सब्सिडी तभी मिलेगी जब यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
  • सब्सिडी लेने के लिए यात्री के पास अपने राज्य का स्थाई प्रमाण पत्र और कैलाश मानसरोवर यात्रा में दिया जाने वाला कंप्लीशन सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 केवल एक टूर नहीं है बल्कि यह जीवन बदल देने वाला आध्यात्मिक अनुभव है। ऐसे में सही प्लानिंग और सही दृष्टिकोण अपनाने पर यह यात्रा सफल जरूर होती है। हालांकि यात्रा करने से पहले ही फिटनेस, डॉक्यूमेंट और बजट तीनों की तैयारी शुरू कर दें। सही प्लानिंग और सही जानकारी के साथ यात्रा जरुर सफल होगी।

Read More: AI फिल्मों पर OSCAR के नए नियम!! अब केवल Human Writing और Acting पर ही मिलेगा Academy Award!!

Tags: Kailash Mansarovar yatra 2026Kailash YatraKailash yatra subsidyLipulekh passMansarovar YatraNepal border
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • मध्य प्रदेश
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • राज्य
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • इंग्लिश
  • वेब स्टोरीज

Copyright © 2026 stackumbrella.