सनी देओल की फिल्म Gadar 2 2023 की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक होने वाली है। बॉलीवुड फिल्मों की श्रेणी में “गदर: एक प्रेम कथा” सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है। उच्च-प्रत्याशित फिल्म को 11 अगस्त को स्क्रीन पर हिट करने के लिए स्लेट किया गया है। इसके अलावा, गदर 2 के रिलीज़ को लेकर अभी से सोशल मीडिया पर चर्चा होनी शुरू हो चुकी है।
Gadar 2 को अभी से मिल रहा है प्यार
Gadar 2 के लिए लोगों की दिलचस्पी को इस तरह से देखा जा सकता है कि इसने फेमस टिकट-बुकिंग ऐप bookmyshow पर 34,000 से अधिक लाइक दर्ज किए हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि सनी देओल की गदर 2 को सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान से ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की आगामी फिल्म जवान को bookmyshow पर लगभग 43,000 लाइक मिलें हैं। यह इस बात की पुष्टि करता है कि सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली है। व्यापार विश्लेषक भी गदर 2 पर अपनी बड़ी दांव लगा रहे हैं।
सलमान खान को सनी देओल दे सकते हैं टक्कर
हालांकि ऐसा भी नहीं है कि Gadar 2, जवान और किसी का भाई किसी की जान एक ही समय पर रिलीज़ हो रही हैं। ये तीनों बड़ी फिल्में अलग समय पर रिलीज़ होंगी।

पर व्यापार विश्लेषक तो निश्चित रूप से ही अपने बॉक्स ऑफिस के प्रदर्शन की तुलना करेंगे। सुत्रो के मुताबिक पता चला है कि गदर 2 स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत के दौरान रणबीर कपूर की आगामी फिल्म जानवर के साथ टकराएगा।
गदर 2 अभी से बना चर्चाका विषय

गदर 2 ने ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी एक जगह अभी से बना ली है। आए दिन लोग फिल्म को लेकर बातचीत किए जा रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
रिपब्लिक डे के शुभ अवसर पर ही सनी देओल ने अपनी फिल्म का एक शानदार पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम के सहारे अपनी फिल्म की रिलीज़ की तारीख का खुलासा किया।
View this post on Instagram
Also Read: Gadar: Ek Prem Katha is set to be screened in cinemas again on this date.
उन्होंने इस पोस्टर को कैप्शन दिया था, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है… .जिंदाबाद था..और ज़िंदाबाद रहेगा! इस स्वतंत्रता दिवस, हम दो दशकों के बाद आपके लिए भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सिक्वल ला रहें हैं। Gadar 2 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। ”
Also Read: सामने आया काजोल की बेटी का ये कातिलाना लुक, कहर ढ़ा रही है Nysa Devgan

