Amitabh Bachchan: अभिनेता अमिताभ बच्चन के चोटिल होने की खबर ने पूरे देश को हिला कर दिया है। हैदराबाद में नाग अश्विन की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के बीच अमिताभ बच्चन की पसली में चोट लग गई थी। [caption id="attachment_29285" align="alignnone" width="...
Amitabh Bachchan: अभिनेता अमिताभ बच्चन के चोटिल होने की खबर ने पूरे देश को हिला कर दिया है। हैदराबाद में नाग अश्विन की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के बीच अमिताभ बच्चन की पसली में चोट लग गई थी।
[caption id="attachment_29285" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
जिसके बाद उन्हें वापस मुंबई ले जाया गया और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। जब से यह हादसा हुआ है, बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं और अपनी चोट के बारे में रेगुलर अपडेट शेयर कर रहे हैं।
Amitabh Bachchan बन रहे प्रेरणा स्त्रोत
अमिताभ बच्चन की इच्छा और काम करने का जज्बा कई प्रशंसकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। हाल में ही बिग बी ने फैंस के लिए एक मोटीवेशनल पोस्ट शेयर किया है।
[caption id="attachment_29287" align="alignnone" width="770"]

Credit: Google[/caption]
इसमें उन्होंने सूकून से बैठकर आराम करने के साथ लोगों से कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया है।
Amitabh Bachchan ने पोस्ट कर लिखा
Amitabh Bachchan: कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं, जो हम जानते हैं , कि हम नहीं जानते ! है न !लेकिन ज़रा सोचिए, कितना कुछ है , जो हमें पता ही नहीं है, की हमें पता नहीं है !
शरीर की सीमाओं को पार करो
उन्होंने आगे अपने ब्लॉग में लिखा कि शरीर की कुछ सीमाएं होती हैं लेकिन उससे हमें खुद पार पाना होगा। बिग बी ने फैंस से कहा कि कोई भी दूसरा आपके लिए खड़ा नहीं हो सकता।
[caption id="attachment_29286" align="alignnone" width="926"]

Credit: Google[/caption]
कोई दूसरा हमेशा दूसरा ही रहेगा और आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए खुद ही मेहनत करनी होगा।
Also Read:
Avneet Kaur: Netflix की Budhwaar में आई नजर, यूजर्स ने किया ट्रोल कहा- सारा मूड खराब कर दिया
कुली की शूटिंग के दौरान भी हुए चोटिल
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुपरस्टार को शूटिंग के दौरान चोट लगी हो। विशेष रूप से 1983 की फिल्म 'कुली' के लिए पुनीत इस्सर के साथ एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान, बिग बी को एक गलत छलांग के कारण घातक चोट लगी थी।
[caption id="attachment_29295" align="alignnone" width="1280"]

Credit: Google[/caption]
'प्रोजेक्ट के' सेट पर आई चोट
सीनियर बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि 'प्रोजेक्ट के' सेट पर उनकी रिब कार्टिलेज "पॉप" हो गई, और दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी फट गई है।जब उन्होंने एक एक्शन शॉट फिल्माया, जिससे वह घायल हो गए।
[caption id="attachment_29294" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
'प्रोजेक्ट के' एक साइंस फिक्शन फिल्म है जो तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज़ होगी और जनवरी 2024 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दिशा पटानी और दुलारे सलमान सहित दीपिका पादुकोण हैं।
Also Read:
Bheed Trailer Out: Rajkumar Rao Brings You Back to Brutal Times of Covid-19 Lockdown