Pregnancy Tips in Summer Season: गर्भावस्था अपने आप में एक बहुत ही संवेदनशील यात्रा होती है। यह वह समय होता है जब शरीर के अंदर एक नन्ही सी जान पल रही होती है। हालांकि इस दौरान शरीर को एक सही तापमान और सही देखभाल की जरूरत पड़ती हैं। परंतु गर्मियों के दौरान हर गर्भवती महिला का संघर्ष बढ़ जाता है।
तेज धूप, बढ़ता तापमान और शरीर के हार्मोन मिलकर प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए इस समय को और भी ज्यादा संघर्षमय बना देते हैं। गर्मियों में गर्भवती महिलाओं को थकान, डिहाइड्रेशन, बेचैनी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है और इस पूरे समय में एक छोटी सी लापरवाही गर्भवती महिला के शरीर पर तो असर डालती है होने वाले बच्चे की सेहत को भी प्रभावित कर सकती है।
सबसे अच्छी बात यह है कि इस दौरान थोड़ी सी समझदारी और सही देखभाल से हर गर्भवती महिला अपने इस कठिन समय को आरामदायक बन सकती है। इस दौरान ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती। गर्मी और बढ़ते तापमान से बचने के लिए सही खान-पान, पर्याप्त पानी और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव गर्भवती महिला को गर्मियों से होने वाली परेशानियों से बचा सकता है। इन छोटे-छोटे उपायों से प्रेग्नेंट महिला अपना और अपने होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख पाती है।
गर्मियों में प्रेगनेंसी क्यों हो जाती है सबसे ज्यादा मुश्किल?

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के शरीर में कई सारे बदला होते हैं। हार्मोनल चेंजेज की वजह से शरीर अपनी सुरक्षा और बच्चे की सुरक्षा को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। इस दौरान गर्भवती महिला को सबसे ज्यादा मेहनत अपने तापमान पर नियंत्रण करने में लगती है। क्योंकि बदलती हुई जीवन शैली, तापमान का उतार चढ़ाव गर्भवती महिला के शरीर पर अलग-अलग प्रकार से असर डालता है।
इस दौरान अचानक से ठंड लगने लगती है तो कभी अचानक से गर्मी लगने लगती है। इस दौरान शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रहता और बाहर की गर्मी शरीर की गर्मी को और बढ़ा देती है। यही वजह है कि गर्भावस्था में हीट एक्सर्शन और यह स्ट्रोक का खतरा गर्भवती महिलाओं के लिए बढ़ जाता है।
गर्भवती महिलाओं को ज्यादा पसीना आता है। इसकी वजह से गर्मियों में उनके शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। कमजोरी और शारीरिक बदलाव के चलते इस समय चक्कर थकान और उल्टी की समस्या भी बढ़ जाती है। कई महिलाओं को पैरों की सूजन भी होने लगती है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को इस दौरान अतिरिक्त पोषण की जरूरत पड़ती है। परंतु गर्मियों के चलते भारी भरकम खाना, ऐसे में जी मचलाना, पेट की समस्या और हॉट फ्लैशेस की समस्या भी बढ़ जाती है।
गर्मी में प्रेगनेंसी के दौरान कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए?

पर्याप्त पानी : गर्मियों में प्रेग्नेंट महिला को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। रोजाना कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। इसके अलावा गर्मियों में गर्भवती महिला को नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ इत्यादि भी पीनी चाहिए। कोशिश करना चाहिए कि पानी की कमी महसूस ना हो। गर्मियों में गर्भवती महिलाओं को चाय कॉफी कोल्ड ड्रिंक इत्यादि का सेवन कम कर देना चाहिए।
कॉटन के कपड़े: गर्मियों में गर्भवती महिलाओं को सही प्रकार के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। क्योंकि गर्मियों में वातावरण की गर्मी और शरीर की गर्मी दोनों मिलकर मुसीबत बढ़ा सकते हैं। टाइट कपड़े, सिंथेटिक कपड़े नहीं पहनना चाहिए। जितना हो सके ढीले, हल्के रंग के कॉटन के कपड़े पहनने से शरीर को सुरक्षित रखा जा सकता है। ऐसे कपड़े पसीना सूखने में भी मदद करते हैं और आपके शरीर की वेंटिलेशन को भी बरकरार रखते हैं जिससे तापमान नियंत्रण में रहता है।
धूप से बचाव: प्रेगनेंसी में महिलाओं की स्किन भी बहुत ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। हल्की सी धूप भी स्कीन के लिए हानिकारक साबित होती है। इसीलिए गर्मियों में सीधी धूप से बचना जरूरी हो जाता है। गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वह दोपहर 12 से 3:00 बजे तक की कड़क धूप में ना निकलें। यदि जाना जरूरी है तो पर्याप्त प्रोटेक्शन के साथ बाहर निकलें।
एक्टिव रहें मगर सावधानी के साथ: गर्मी में ज्यादा एक्सरसाइज या अतिरिक्त गतिविधि करने से ज्यादा पसीना आता है जिससे चक्कर आना, घबराहट होना जैसे समस्याएं भी होने लगती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को गर्मी में ज्यादा मेहनत, एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। हो सके तो धूप निकलने से पहले हॉकी वॉक और स्विमिंग की जा सकती है।
हल्का और ठंडक देने वाला खाना: गर्मियों में गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी भारी मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इस दौरान हल्का ठंडा खाना जैसे की तरबूज, खीर, संतरा, दही, सलाद, पानी वाले फल इत्यादि को भोजन में शामिल करना चाहिए। साथ ही ऐसा भोजन जिसकी तासीर ठंडी हो का सेवन करना चाहिए। गर्मियों में ज्यादा गर्म भोजन गर्भवती महिला और उसके बच्चे दोनों के लिए हानिकारक होता है।
गर्मियों में प्रेगनेंसी चुनौती पूर्ण जरूर हो जाती है लेकिन सही देखभाल के साथ इसे आसान बनाया जा सकता है। खुद को हाइड्रेट रखकर गर्मी से बचकर प्रेगनेंसी को एंजॉय किया जा सकता है। इस दौरान हर गर्भवती महिला की जिम्मेदारी उसका बच्चा हो जाता है। इसीलिए गर्मियों में सही केयर गर्भवती महिला और उसके बच्चों के लिए जरूरी हो जाती है।
Read More: Armaan Malik baby news: 5वीं बार पिता बने अरमान बोले- “इतना बड़ा खानदान बनाऊंगा कि इतिहास बने।”
















