Hyundai Creta EV: दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर हुंडई भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहन बेचती है। कंपनी जल्द ही Hyundai Creta EV को नई एसयूवी के रूप में लाने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी को किस तरह के फीचर्स के साथ लाया जा सकता है। इसमें किस तरह के फीचर्...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन का फ्रंट आईसीई वर्जन से अलग होगा। इसमें फ्रंट ग्रिल की जगह ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही फ्रंट में कुछ और बदलाव किए जा सकते हैं। इसके फ्रंट में ही चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा और इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन अलग होगा। रियर प्रोफाइल में भी मामूली बदलाव किए जा सकते हैं।
Creta EV coming soon! Hyundai has released two teasers of its upcoming Creta EV ahead of its launch on 17 January. #CretaEV #Creta #HyundaiCreta #Creta #Hyundai #Hyundaicars #CretaEVlaunch #CretaEVteaser #HyundaiIndia #newcars #upcomingcars #AutoToday pic.twitter.com/WsHtqUsxi5
— AUTO TODAY (@AUTOTODAYMAG) January 2, 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hyundai Creta EV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेंट्रल कंसोल में बटन पैनल, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, कीलेस एंट्री, रियर एसी वेंट, वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा इंटीरियर को आईसीई वर्जन की तरह ही दिया जा सकता है। सेफ्टी के लिए एसयूवी में एडास, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी और छह एयरबैग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
Read Also: 9 जनवरी 2025 को होगी Mercedes-Benz G 580 EV इलेक्ट्रिक लॉन्च
कंपनी इसमें दो बैटरी ऑप्शन दे सकती है। जिसमें 50kWh और 60kWh क्षमता की बैटरी दी जा सकती है। इस वजह से एसयूवी एक बार चार्ज करने के बाद लगभग 400 से 500 किमी की रेंज प्राप्त कर सकती है।