Hair Regrowth Tips: असमय टूटते-झड़ते और कम उम्र में सफ़ेद हो रहे बालों से हर कोई परेशान है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं, लेकिन रिजल्ट सही नहीं आता है। बदलती जीवनशैली इसकी मुख्य वजह है। लोग नए बाल उगाने के लिए और हेयर ग्रोथ को बूस्...
Hair Regrowth Tips: असमय टूटते-झड़ते और कम उम्र में सफ़ेद हो रहे बालों से हर कोई परेशान है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं, लेकिन रिजल्ट सही नहीं आता है। बदलती जीवनशैली इसकी मुख्य वजह है।
लोग नए बाल उगाने के लिए और हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए अक्सर लोग पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर केयर ट्रीटमेंट्स पर अच्छे खासे पैसे खर्च कर देते हैं। लेकिन कुछ घरेलु उपाय अपनाकर इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। ऐसे में आप घर बैठे ही नेचुरल तरीके से भी अपनी स्कैल्प पर नए बाल उगा (
Hair Regrowth) सकते हैं और पैसे बचा सकते हैं।
भृंगराज और नारियल के दूध को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर झड़ रहे बालों को दोबारा ला सकते हैं। दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा आपके बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इस घरेलू उपाय (Hair Regrowth Tips) के बारे में जानते हैं।
हेयर पैक बनाने की आसान विधि (Easy Method to Make a Hair Pack)
आज हम आपको औषधीय गुणों से भरपूर हेयर पैक की रेसिपी के बारे में बताएंगे। केमिकल फ्री हेयर पैक बनाने के लिए आपको 2 बड़े स्पून भृंगराज का पाउडर और थोड़े से फ्रेश नारियल के दूध की जरूरत पड़ेगी।
एक कटोरी में इन दोनों नेचुरल चीजों को निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
[caption id="attachment_74757" align="alignnone" width="300"]

Bhringraj for hair[/caption]
इस्तेमाल करने का तरीका (How to Use)
आपको इस हेयर पैक को अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 40 मिनट तक इस पैक को अपनी स्कैल्प पर लगाए रखिए। 40 मिनट के बाद आप किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। एक हफ्ते में एक से दो बार इस औषधीय गुणों से भरपूर हेयर पैक का इस्तेमाल करें और महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।
हेयर फॉल से पा सकते है छुटकारा (Relieve Hair Fall)
अगर आप बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस नेचुरल हेयर पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए। इस हेयर पैक में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके सिर पर नए बाल उगाने में मदद कर सकते हैं।
गंजेपन को दूर करने के लिए भी इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर भृंगराज और नारियल के दूध का मिक्सचर आपकी हेयर हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकता है। तो इसे एक बार जरूर इस्तेमाल करें।