Google दूनिया की नामी और बढ़ी टेक कपंनियों में से एक है। हाल ही में कैलिफॉर्निया में हुए Google I/O 2023 के इंवेट में उन्होने अपने आगामी विषयों के बारे में अवगत कराया। साथ ही गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस की मदद से कई बेहतर फीचर्स को लॉच किया है। इंवे...

Credit: Google[/caption]
गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस की सहायता से एक नयी सेवा को जारी किया है। मैजिक एडिटर नाम के इस सॉफ्टवेयर की सहायता से आप किसी भी फोटो से अंवाछिंत तत्व को हटा सकते है। साथ ही किसी भी ऑब्जेक्ट के साथ ट्रांसफॉर्मेशन कर सकते है। वहीं इसकी मदद से आप फोटो के रंग में भी सुधार कर सकते है। साथ ही फोटो एडिटिंग की अन्य समस्याओं को स्वयं ही हल करने में सक्षम है। गूगल ने AI का काफी बेहतर प्रयोग कर इस एप्प का निर्माण किया है, इस फोटो एडिटर को जल्द ही एंड्रॉयड और iOs के लिए जारी किया जा सकता है।
Credit: Google[/caption]
Immersive view for routes की सहायता से तंग गलियों और ट्राफिक का आप पूर्व में ही 3डी स्ट्रक्चर देख सकते है। और यह सब कम्प्यूटर विजन और आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस की सहायता से संभव हो पाया है। फिल्हाल यह चुनिंदा शहरों में ही संभव है। यह अभी भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन आगामी वर्षो में यह सभी स्थानों के लिए जारी कर दिया जाएगा।
Credit: Google[/caption]
हाल ही में गूगल ने अपने नए फीचर् Help Me Write फीचर से अवगत कराया है। जिसकी सहायता से हम आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस द्वारा अपना मेल लिखवा सकते है। इसके लिए जी मेल पर जाकर हेल्प मी राइट वाले विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद मेल लिखने का कारण क्या है, यह बताना होगा और फिर आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस आपके लिए मेल लिख देगा। लिखे गए टेक्सट में आप बदलाव या सुधार भी कर सकते है। इसकी सहायता से हमारा समय भी बचेगा, साथ ही हमारा कार्य भी आसान हो जाएगा। Google के इस कमाल के फीचर्स को उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आपको भी इसे उपयोग करके देखना चाहिए।