Bhatinda Army Station: पिछले दिनों हुए भटिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हुए हमले के बाद से ऐसी खबरे सामने आ रही थी कि इस पूरी घटना के पीछे अंदर का ही कोई व्यक्ति है लेकिन अब Punjab Police ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है। जी हां, इस घटना के पीछे किसका हाथ है इसक...
Bhatinda Army Station: पिछले दिनों हुए भटिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हुए हमले के बाद से ऐसी खबरे सामने आ रही थी कि इस पूरी घटना के पीछे अंदर का ही कोई व्यक्ति है लेकिन अब
Punjab Police ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है।
जी हां, इस घटना के पीछे किसका हाथ है इसका पता पंजाब पुलिस ने लगा लिया है। ये बात साबित हो गई है कि इस घटना के पीछे अंदर का ही कोई व्यक्ति था। जिसने आपसी मतभेद के चलते
Bhatinda Army Station के कैंट में घुस कर 4 जवानो की गोली मरकर हत्या कर दी।
कौन है Bhatinda Army Station में हुए हमले के पीछे
Bhatinda Army Station में हुए हमले के पीछे अंदर के ही व्यक्ति का हाथ है। जिस व्यक्ति ने दो अज्ञात लोगो के कैंट में घुसने की बात बताई थी असल में मुजरिम वही व्यक्ति है। हत्यारे ने घटना के बाद पुलिस को यह जानकारी दी थी कि उसने दो अज्ञात लोगो को सफ़ेद कुरता पजामा पहने कैंट में घुसते देखा था।
[caption id="attachment_48030" align="alignnone" width="700"]

credit: google[/caption]
जिसके बाद
Punjab Police ने छानबीन शुरू कर दी थी। हालांकि पुलिस को छानबीन के दौरान कैंट में कोई संदिग्ध व्यक्ति नज़र नहीं आये जिसके बाद पंजाब पुलिस का शक सीधा उस गवाह पर गया। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
कैसे चला गुनेहगार का पता
दरसल जिस व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की उसी व्यक्ति पर पुलिस को शंका हुई। जब गवाह ने ये कहा कि उसने दो व्यक्तियों को कुरता पैजामा पहने कैंट में घुसते देखा तभी से सर्च टीम ने जाँच शुरू कर दी थी।
Bhatinda Army Station के हर CCTV फुटेज कि जाँच करने के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध नज़र नहीं आया। जिसके बाद ये बात साफ हो गई कि हमलावर अंदर का ही कोई व्यक्ति है।
[caption id="attachment_48028" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
Punjab Police ने कैंट के आस पास ड्रोन की सहायता से पुरे जंगल को छान मारा जहां उन्हें इंसास राइफल मिली। जिसे फोरेंसिक जाँच के लिए भेजा गया। जब CCTV कैमरे से कोई सुराग नहीं मिला तब पुलिस ने गवाह पर संदेह किया और सख्ती से उससे पूछताछ की।
जिसके बाद हत्यारे ने सारा सच उगल दिया।
Bhatinda Army Station पर फायरिंग के बाद जिस व्यक्ति ने दो लोगो के कैंट में घुसने की बात बताई असल में उसी ने कैंट में घुसकर चारो जवान की हत्या की थी।
कैसे दिया घटना को अंजाम
पुलिस के सख्ती से पूछने पर आरोपी ने गुनाह कबूला। उसने पहले कैंट से हथियार चुराए और उन्ही हथियार से चारो जवानो की हत्या की। आरोपी से जब हत्या का कारण पूछा गया तब उसने आपसी मतभेद के कारण हत्या की है ऐसा बताया।
आरोपी का नाम मोहन बताया जा रहा है। इस मामले की जाँच के लिए दिल्ली स्थित सेना हेडक्वार्टर से सर्च टीम को बुलाया गया था। इसके अलावा छावनी के सभी सेना कर्मियों का रिकॉर्ड भी निकला गया था।
[caption id="attachment_48029" align="alignnone" width="800"]

credit: google[/caption]
बता दे पिछले बुधवार को
Bhatinda Army Station के कैंट पर सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर गोलीबारी हुई थी। जिसमे 4 जवानो की मौत हो गई। घटना के बाद से ही ये अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि इसके पीछे अंदर का ही कोई व्यक्ति है।
क्यों की जवानो की हत्या
बताया जा रहा है कि आरोपी लम्बे समय से उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न का बदला लेना चाहता था। इसी कारण उसने चारो जवानो की हत्या कर दी। आरोपी का नाम मोहन है। जिसे जो सेना में भर्ती हुआ था। मोहन चारो जवानो के साथ
ऑफिसर्स मेस में काम करता था।